यातायात विवाद में फंस सकते राहुल गांधी, भाजपा ने टवीट की फोटों

नई दिल्ली । सांसदी, बंगले के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अब एक यातायात विवाद में फंस सकते हैं। दरअसल भाजपा ने उनकी कार चलाते हुए एक तस्वीर साझा की है। दावा किया जा रहा है कि उस गाड़ी के सर्टिफिकेट खत्म हो चुके हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस से मामले में चालान भेजने की भी मांग की गई है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने फोटो के जरिए दावा किया है, पूर्व सांसद राहुल गांधी जिस कार को चला रहे हैं। इस कार का पॉल्युशन सर्टिफिकेट 27 जनवरी 2023 को खत्म हो गया है। कृपया चालान भेज दीजिएं। उन्होंने साथ ही वाहन की जानकारी वाली तस्वीर भी साझा की है।
बग्गा की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह तस्वीर सोमवार की है। उस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के सांसदों के साथ डिनर आयोजित किया था। खास बात है कि कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर राहुल के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध कर रही है। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल को बंगला भी खाली करना होगा। सोमवार को सचिवालय ने 12, तुगलक लेन स्थित बंगले को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि राहुल हाउसिंग कमेटी के साथ इस मामले में विस्तार की मांग कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘पाकिस्तान का चकबुरा लॉन्च पैड तबाह’, 12 की मौत; BSF DIG ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया नया खुलासा

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना की ओर से रोज नए खुलासे किए जा रहे हैं। इस बीच सीमा…

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल
    Translate »
    error: Content is protected !!