मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का कैसे किया वध? 

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत बुधवार 22 मार्च 2023 से हो चुकी है. नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री और दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की गई. अब नवरात्रि के तीसरे दिन शुक्रवार 24 मार्च 2023 को मां दुर्गा की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी.मां चंद्रघंटा का मंत्र है-

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ 
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। 
सिंहारूढा चन्द्रघण्टा यशस्विनीम्॥

मां चंद्रघंटा का स्वरूप

मां चंद्रघंटा का रूप अत्यंत कल्याणकारी और शांतिदायक होता है. इनके माथे पर अर्ध चंद्रमा का आकार चिन्हित होता है, जिस कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. मां चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण की तरह चमकीला है और इनके 10 हाथ हैं जोकि खड्ग और अन्य अस्त्र-शस्त्र से विभूषित हैं. सिंह पर सवार मां चंद्रघंटा की मुद्रा युद्ध के लिए उद्धत रहने की है. इनकी पूजा करने से न सिर्फ घर पर सुख-समृद्धि आती है बल्कि रोगों से मुक्ति भी मिलती है. मन, वचन, कर्म और विधि-विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

मां चद्रघंटा कथा (Maa Chandraghanta Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का रूप तब धारण किया था जब दैत्यों का आतंक स्वर्ग पर बढ़ने लगा था. महिषासुर का आंतक और भयंकर युद्ध देवताओं से चल रहा था. क्योंकि महिषासुर देवराज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था और स्वर्ग लोक पर अपना आधिपत्य जमाना चाहता है. जब देवताओं को इसका पता चला तो सभी परेशान हो गए और भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास पहुंचे.

त्रिदेवों ने देवताओं की बात सुनी और क्रोध प्रकट किया. कहा जाता है इसी क्रोध से त्रिदेवों के मुख से एक ऊर्जा निकली और उसी ऊर्जा से एक देवी अवतरित हुईं, जिनका नाम मां चंद्रघंटा है. उस देवी को भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल, विष्णुजी ने अपना चक्र, इंद्र ने अपना घंटा, सूर्य ने अपना तेज और तलवार और सिंह प्रदान किया. इसके बाद मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का वध कर देवताओं और स्वर्ग लोक की रक्षा की.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि NEWS29INDIA.COM किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

  • सम्बंधित खबरे

    बुधवार 30 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    मेष: आज खुश रहने के लिए लव लाइफ से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लें। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे और भाग्यशाली रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी जबकि आपका धन-धान्य बना…

    अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें, सुख-समृद्धि का अबूझ योग

    अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 30 अप्रैल, बुधवार को है। यह त्योहार पूजा,…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!