ब्राजील में बारिश, तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हुई

ब्रासीलिया: ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य साओ पाउलो के उत्तरी तट पर आए तूफान और बारिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है तथा सप्ताहांत में खोज और बचाव अभियान जारी है। ब्राजील के मीडिया ने यह सूचना दी। पिछली रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 46 और लापता लोगों की संख्या 49 बताई गई थी।

जी1 समाचार एजेंसी ने बताया कि साओ सेबस्टियाओ की नगर पालिका को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहां 54 में से 53 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी ने 38 मृतकों की पहचान की पुष्टि की जिनमें से 13 बच्चे हैं। लापता हुए 30 लोगों के लिए तलाश और बचाव अभियान जारी है।

साओ पाउलो में पिछले सप्ताहांत कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्ड 600 मिलीमीटर बारिश हुई। बचाव कार्य मुख्य रूप से साओ सेबस्टियाओ के दक्षिणी तट पर केंद्रित हैं। साओ पाउलो के अधिकारियों के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन के कारण इस क्षेत्र में 766 लोग बेघर हो गए थे और प्रभावित क्षेत्रों से 1,730 लोगों को निकाला गया। साओ पाउलो के गवर्नर टारसिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने राज्य की कई नगर पालिकाओं में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को साओ पाउलो में आई बाढ़ पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

  • सम्बंधित खबरे

    तुर्की में भारतीयों की ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ रोकने की मांग, जानें हर साल कितनी होती हैं शादियां?

    भारत और पाकिस्तान के तनाव में तुर्की को पाकिस्तान का साथ देना भारी पड़ गया। दरअसल, भारत में बायकॉट तुर्की ट्रेंड करने लगा है। यही नहीं, इस पर भारतीयों ने…

    वापस आ जाओ, कोई कुछ नहीं कहेगा… सीमा हैदर की बहन रीमा ने की अपील, बोली- वहां रहना ठीक नहीं

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की वापसी की चर्चा बेहद जोरशोर से हो रही थी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ये…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!