राष्ट्रपति का भव्य अभिनंदन : यूपी के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने किया ओडीओपी के उत्पादों से स्वागत

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को लोकभवन के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को ओडीओपी उपहार भेंट करके उनका स्वागत किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में राष्ट्रपति ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की नारी विभूतियों को अपना आदर्श बताया।

श्रीराम से लेकर अटल बिहारी तक को राष्ट्रपति ने किया याद
राष्ट्रपति ने लखनऊ का संबंध भगवान श्री राम के भाई लक्ष्मण जी से जोड़ते हुए कहा कि लंबे काल तक इसे लखनपुर के नाम से जाना जाता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी जी को याद करते हुए लखनऊ से उनके जुड़ाव को लेकर अटल जी के वक्तव्य को याद किया। लंबे समय तक लखनऊ के सांसद रहे अटल जी ने कहा था ‘लखनऊ हम पर फिदा और हम फिदा-ए-लखनऊ, क्या है ताकत आसमान की जो छुड़ाए लखनऊ।’ राष्ट्रपति ने काशी, अयोध्या, मथुरा, सारनाथ, गोरखपुर और मगहर जैसे उत्तर प्रदेश के पवित्र धार्मिक स्थलों को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र बिंदु बताया। साथ ही उत्तर प्रदेश में बहने वाली नदियों का उल्लेख करते हुए इनकी शुद्धता और पवित्रता को बनाए रखने का आह्वान किया।

देश की आधी आबादी के सम्मान को दी है नई ऊंचाई : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम लखनऊ आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए ये गौरव की बात है कि आपने जनजातीय समाज के एक सामान्य परिवार में जन्म लेने और आदर्श भारतीय नारी के रूप में भारत गणराज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर देश की आधी आबादी के सम्मान को एक नई ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पहली राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म भारत की स्वाधीनता के बाद हुआ। संघर्षों से भरा आपका जीवन हम सब के लिए पथ प्रदर्शक और प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे देश को ऐसी राष्ट्रपति मिली हैं, जो नारी शक्ति का प्रतीक हैं। नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ ही कुंवर मानवेन्द्र सिंह, सुरेश खन्ना एवं समस्त मंत्रीगण मौजूद रहे।

राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाएंगे ओडीओपी उपहार
इससे पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने ओडीओपी उपहार भेंट करके किया। रंगकर्मियों, संस्कृतिकर्मियों की ओर से अलीगढ़ की बनी कांस्य की नटराज प्रतिमा भेंट की गई। इसी प्रकार साहित्यकारों ने राष्ट्रपति को ओडीओपी भेंट कर के स्वागत किया। हस्तशिल्पकारों ने गेहूं से बनी बहराइच की कलाकृति से स्वागत किया। स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने सीतापुर की दही और बाराबंकी के शहद से, प्रगतिशील कृषकों ने सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल और अयोध्या के गुड़ से, उद्यमियों ने फिरोजाबाद के कांच के उत्पाद से तथा प्रदेश के प्रोफेशनल्स की ओर से बनारसी साड़ी भेंट करके राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया। ये सभी उपहार अब राष्ट्रपति भवन की शोभा बढाएंगे।

राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल ने दिया रात्रिभोज
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करने आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रविवार को राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल की तरफ से दिए गए रात्रिभोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य व पद्म पुरस्कारों से सम्मानित अतिथि गण भी मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    उप्र: अखिलेश ने 2027 में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाने का वादा किया

    उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वादा किया कि यदि 2027 के चुनाव में…

    होली के पहले यूपी पुलिस की बल्ले-बल्ले, कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनाए गए 3480 पुलिसकर्मी

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस में 3480 कांस्टेबल का हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन किया गया है. यूपी पुलिस मुख्यालय ने प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है.उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!