गो-मैकेनिक कंपनी ने अपने 70% कर्मचारियों की छंटनी का लिया फैसला

कार रिपेयरिंग की सेवा देने वाली कंपनी गो मैकेनिक ने बड़ी छंटनी का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने 70% कर्मियों को बाहर करेगी। माना जा रहा है कि इस छंटनी का कारंण फंड्स हासिल करने में असफल रहना और अकाउंटिंग से जुड़ी गंभीर दिक्कतें हैं। बुधवार को अपने लिंक्डइन पोस्ट में गो मैकेनिक के सह-संस्थापक अमित भसीन ने कहा है कि सिक्योइया इंडिया से समर्थिक कंपनी फैसला लेने में गंभीर गलतियां की है। हमने हर कीमत पर विकास का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने पूंजीगत समाधान के लिए बिजनेस को पुनर्गठित करने का फैसला किया है।

बता दें कि गो-मैकेनिक का मुख्यालय गुड़गांव में है। स्टार्टअप की स्थापना वर्ष 2016 में कार रिपेयरिंग की सुविधाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से की गई थी। कंपनी पिछले कुछ दिनों में कई निवेशकों के साथ चर्चा के बावजूद फंड्स हासिल करने में असफल रही है। पिछले वर्ष खबरें आईं थीं कि  स्टार्टअप एक बिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर  फंड्स हासिल करने के लिए टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में निवेशकों से बातचीत कर रही है।

भसीन ने कहा कि हम इस कठिन परिस्थिति की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। हम बिजनेस को पुनर्गठित करना चाहते हैं इसलिए गंभीर फैसले लेने को विवश हैं। छंटनी का यह फैसला दर्दभरा है। लगभग 70% लोगों को वापस जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक थर्ड पार्टी फर्म बिजनेस का ऑडिट कर रही है। उन्होंने कहा, “गो-मैकेनिक अपने शुभचिंतकों के समर्थन से कठिन परिस्थिति से निकलने का सबसे सटीक प्लान बनाने पर काम कर रही है।”

  • सम्बंधित खबरे

    मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, जानें किन अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी?

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंत्री ने रायकुंडा गांव में 12 मई…

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!