पीएम मोदी ने चखा मालवा के व्यंजनों का स्वाद, प्रवासी भारतीयों संग किया लंच

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 9 जनवरी को इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल हुए। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने इंदौर के लजीज व्यंजनों की जमकर तारीफ की तो वहीं, संबोधन खत्म करने के बाद सम्मेलन में शामिल होने आए 70 देशों के करीब 40 प्रवासी भारतीयों के साथ लंच किया। पीएम मोदी के लंच में मालवा के कई स्वादिष्ट व्यंजनों को शामिल किया गया था, जिनका उन्होंने जायका लिया। आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के लंच में कौन-कौन से खास व्यंजन शामिल किए गए थे।
इंदौर के सेव                                                                          इंदौर के सेव
मालवी के साथ विदेशी व्यंजनों का तड़का
लंच में मालवी व्यंजनों के साथ विदेशी डिश भी परोसी गई। पोहा, कई किस्म के सेव के अलग स्टॉल हैं, जिनमें इंदौर की खास चीजों को परोसा गया है। भुट्टे की कीस, गराडू चाट, नचनी क्रेकर्स, दही चंदिया जैसे व्यंजन लंच में शामिल रहे। मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान और गुजरात की स्पेशल डिश भी परोसी जा रही हैं। बाजरे का खिचड़ा, सांवा की मीठी खीर, केसरिया जलेबी, शिकंजी, गुलाबजामुन, सीताफल राबड़ी, गाजर का हलवा मीठे में परोसे गए।
लंच में शामिल मालवा के व्यंजन                                                                             लंच में शामिल मालवा के व्यंजन
पीएम मोदी के लंच में निवेश पर जोर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ लंच करने के लिए 40 लोगों को शामिल किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके भारतीय उद्योगपति, अंतर्राष्ट्रीय राजनेता और भारत के  एनआर आई शामिल किए गए। इंदौर से शामिल लोगों ने बताया कि लंच के दौरान निवेश की रणनीतियों पर जोर रहा। इसके साथ मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रवासी भारतीयों से चर्चा की। उन्होंने सभी एनआरआई से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी सलाह मांगी।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर बीजेपी प्रवक्ता सलूजा का हार्ट अटैक से निधन:कल होगा अंतिम संस्कार, रात से ही ठीक नहीं थी सलूजा की तबीयत

    मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता और इंदौर के कद्दावर नेता नरेंद्र सलूजा का बुधवार दोपहर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सलूजा के परिजनों ने बताया कि उन्हें रात से…

    Zomato Boy बनकर एमपी पुलिस ने इंदौर से आर्मी के अफसर को 31 लाख का चूना लगाने वाले ठग को दबोचा 

    जोमैटो डिलीवरी बॉय का नाम तो आपने बहुत सुना होगा. लेकिन एमपी पुलिस एक मामले के खुलासे के लिए जोमैटो डिलीवरी बॉय बन गई. जानते हैं क्यों? क्योंकि पुलिस को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!