जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें-ताम्रध्वज

बिलासपुर । संगठन और सरकारी तराजू के दो पलड़े हैं। इसलिए तालमेल बनाकर चलें। नगरीय निकाय चुनाव भी जीतना है। संगठन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें, उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर सम्मान दिलाए। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं वरना हम चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं रहेंगे। उक्त बातें आज प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस कार्यालय में करीब एक घंटे तक कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को ताम्रध्वज ने पहले तो जमकर फटकारा। इसके बाद सभी को पुचकारा और कहा कि संगठन के दम पर ही सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए संगठन सबसे ऊपर है। यदि संगठन नहीं होता तो आज हम पन्द्रह साल बाद सरकार नहीं बना पाते। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि अपने नेता का सार्वजनिक स्थल पर सम्मान करें। साहू ने बताया कि संगठन और सरकार तराजू के दो पलड़ें हैं। इसलिए समन्वय से चलना है। सामने नगरीय निकाय चुनाव को जीतना भी है। आज प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियो को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान साहू ने इशारों ही इशारों में जाहिर कर दिया कि उन्हें बिलासपुर संगठन की एक एक गतिविधियों की जानकारी है। साहू ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन के दम पर सरकार है। हमें यदि सरकार बनाने का मौका मिला तो इसकी मुख्य वजह संगठन है। अन्यथा हम पन्द्रह साल से सत्ता से बाहर हैं। सबके अपने अनुभव हैं। अनुभव मेहनत और त्याग के दम पर कांग्रेस की सरकार बनी है।  मुगालते में ना रहे कि मंत्री मुख्यमंत्री या विधायक हम अपने दम पर बने हैं। सच्चाई तो यह है कि संगठन के दम पर ही हमने सबकुछ हासिल किया है। प्रभारी मंत्री ने अपने भाषण में जाहिर कर दिया कि हमें बिलासपुर विधायक और अध्यक्ष के बीच क्या कुछ इन दिनों हुआ इसकी  उन्हें जानकारी है।  संगठन का पक्ष लेने के साथ ही ताम्रध्वज साहू ने सरकार के विधायकों और जनप्रतिनिधियो को भी पुचकारा। उन्होने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह जनप्रतिधियों का सम्मान करेंं। सार्वजनिक स्थल पर उन्हें सम्मान दिया जाए। यदि रामू कलेक्टर बन गया तो घर के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि सार्वजनिक स्थल पर उसका सम्मान किया जाए। क्योंकि वह घर के लिए रामू है लेकिन जनता के बीच कलेक्टर है। इस बात को नहीं भूला जाना चाहिए।  ताम्र ध्वज साहू ने कहा कि समय लडऩे झगडऩे का नहीं है। फिर भी हमारे लिए संगठन और कार्यकर्ता बहुत मायने रखते हैं। पिछले 9 महीनों में भूपेश सरकार ने भाजपा सरकार की पन्द्रह सालों से अधिक काम किया है।  इस दौरान साहू ने सवाल किया कि क्या हम भूपेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा पा रहे हैं। सवाल का जवाब नहीं मिलने से नाखुश गृहमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा है तो हम यहां किस बात के लिए बैठे हैं। फिर बैठक के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। संंगठन के एक एक सदस्य और सरकार के एक विधायक को भूपेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। यदि ऐसा किया नहीं गया तो हम चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं रहेंगे। नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता आपसे या हमसे बहुत होशियार है। जनता होते शाम चौपाल या बैठकों में आपकी एक एक बातों का पोस्टमार्टम करता है। उसे बेवकूफ समझने की गलती ना करें। मिलकर सच्चाई को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। इसके बाद अंतिम व्यक्ति जांच पड़ताल के बाद बातों को सही जब पाएगा तो वोट आपको ही देगा। लेकिन वहां तक बातों को पहुंचाना होगा। लड़ाई झगड़ा या फिर खींचतान से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। बातों ही बातों में साहू ने संगठन को प्राथमिकता देते हुए जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन के अन्य स्वम् भू नेताओं को जहां फटकारा। तो पुचकारा भी। साथ ही चुनाव हर हालत में जीतने की बात कही। उन्होने कहा कि मैं फिर दौरा करूंगा,खटपट की आवाज नहीं आनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तवएजिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर विधायक सैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने निगम चुनाव को लेकर अपनी बातों को रखा ।

  • सम्बंधित खबरे

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    दो माह के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने कहा – बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

    बीजापुर. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया था, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हुए थे. डीआरजी के शहीद जवानों में सभी आदिवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!