सुकमा, नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी के शक में दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले नक्सली जिला मुख्यालय से करीब सौ किमी दूर डब्बाकोंटा से दो युवक मड़कम रोहित और माड़वी लच्छा को अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद जन अदालत लगाकर दोनों पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी। दोनों के शवों को गांव के समीप ही नक्सलियों ने दफना दिया।
साथ ही परिजनों को धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई या फिर पुलिस को सूचना दी तो उनका भी यही अंजाम होगा। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई थी।
एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि युवक मड़कम रोहित की हत्या की पुष्टि हो गई है, लेकिन दूसरे युवक की हत्या की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। परिजनों को बुलाया गया है। हो सकता है दहशत के चलते वे घटना को छिपाएं, क्योंकि ऐसा पूर्व में भी होता रहा है। धमकी के चलते ग्रामीण जल्दी मुंह नहीं खोलना चाहते।
Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…