बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महीने के अंदर पांचवें तेंदुए की मौत

उमरिया । बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महीने के अंदर पांचवें तेंदुए की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतोर कोर रेंज में एक तेंदुए का शव पाया गया है। तेंदुए का शव रिजर्व फॉरेस्ट 386 बड़का खोर में पाया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें हमेशा की तरह इस तेंदुए की मौत को भी बाघिन के साथ हुए संघर्ष का परिणाम बताया गया है।

गर्दन में चोट

तेंदुए की गर्दन में चोट के निशान हैं, जिससे खून बह रहा था और इस चोट को बाघिन के दांतों के कारण हुआ बताया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन के साथ हुए संघर्ष को ही घटना की मुख्य वजह बताया है।

गाय के शिकार के कारण संघर्ष

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि घटनास्थल के पास ही एक शिकार की गई गाय पाई गई है। इससे वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि इसी शिकार के लिए बाघिन और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ होगा। दोनों के बीच हुए संघर्ष के दौरान तेंदुए पर बाघिन भारी पड़ गई और तेंदुए की जान चली गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघिन के दांत तेंदुए की गर्दन में गड़ गए थे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पीछे घसीटा

हालांकि यह भी पता चला है कि तेंदुए के शव को उसके स्थान से कुछ दूरी तक पीछे की तरफ खींचा गया है। डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची टीम ने अनुमान लगाया है कि बाघिन ने तेंदुए के शव को खींचकर पीछे की तरफ किया होगा। बाघिन ने ऐसा क्यों किया होगा इसका कोई जवाब फिलहाल सामने नहीं आया है। दरअसल वन विभाग ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर मौजूद विशेषज्ञ यह बता रहा है कि बाघिन का शव पीछे की तरफ खींचा गया है, लेकिन यह विशेषज्ञ इस बारे में कोई बात स्पष्ट नहीं कर रहा कि बाघिन ने ऐसा क्यों किया होगा।

फंदे की भी आशंका

इस मामले में यह आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह से तेंदुए की गर्दन में चोट लगी है वह फंदे से भी लग सकती है। यानी जंगल के अंदर शिकारियों ने फंदा लगाया होगा जिसमें तेंदुए की गर्दन फंस गई होगी, लेकिन इस तरह की किसी बात की पुष्टि करने से वन विभाग ने इंकार कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी इसी बात की पुष्टि कर रहे हैं कि तेंदुए की मौत बाघिन के साथ संघर्ष में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि यह घटना आपसी संघर्ष का ही परिणाम है।

  • सम्बंधित खबरे

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    मेंस में 339 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट, राज्य सेवा प्री एग्जाम में इतने उम्मीदवार हुए सफल

    इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को दो परीक्षा के रिजल्ट जारी किए। एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!