वैध व अवैध आटो की पहचान के लिए तैयार किया एप

भोपाल।  परिवहन विभाग ने प्रदेश में दौड़ रहे आटोरिक्शा की पहचान के लिए एक एप तैयार किया है। इस एप पर आटोरिक्शा की जानकारी अपलोड की जाएगी। यात्री आटोरिक्शा का नंबर डालकर पता कर सकते हैं कि यह वैध या अवैध है। इसके पास फिटनेस परमिट बीमा है या नहीं। यह पूरी जानकारी एप पर मिलेगी। इसे मध्य प्रदेश आटोरिक्शा एप के नाम से संचालित किया जाएगा। महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है।
परिवहन विभाग ने प्रदेश में अबतक दो बार आटोरिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान में बड़ी संख्या में अवैध आटोरिक्शा पकड़े गए थे। जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। अवैध आटोरिक्शा में यात्री का सफर करना सुरक्षित नहीं है। यदि आटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उसका बीमा नहीं है तो क्लेम भी नहीं मिलेगा। लोगों को आटोरिक्शा की पहचान हो सके उसके लिए एप लांच किया जा रहा है। आटोरिक्शा में यात्रा करने से पहले आटो की पहचान की जा सकती है। परिवहन विभाग के आदेश पर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों ने अपने-अपने जिले आटोरिक्शा के डेटा आनलाइन किया है। जैसे लोग वेबसाइट पर गाडिय़ों का डेटा देख सकते हैं वैसे ही आटो का डेटा भी देख सकते हैं।
आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था की आनलाइन
परिवहन विभाग ने आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था आनलाइन की है। स्थायी परमिट पांच साल के लिए दिया जाएगा। उसके बाद चार-चार महीने के लिए परमिट को रिन्यूबल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। आनलाइन होने पर आटो का डेटा अपलोड रहेगा। अभी तक मैनुअल परमिट दिए जाते थे।
इनका कहना है
आटोरिक्शा में सफर शुरू करने से पहले उसकी पहचान कर सकें कि वह वैध है या अवैध। इसके लिए एक एप लांच करने जा रहे हैं। इस एप पर आटोरिक्शाकी जानकारी रहेगी।
एसके झा आयुक्त परिवहन विभाग

  • सम्बंधित खबरे

    एक मई से स्कूलों की छुट्टियां, 11 अप्रैल को लीव लेने पर लगातार पांच दिनों तक मिल सकता है अवकाश

    भोपाल। मध्यप्रदेश के रहवासियों के लिए इस महीने छुट्टी को लेकर अच्छी खबर है। इस महीने लंबा वीकेंड मिलेगा। अगले हफ्ते 5 दिन में 4 छुट्टियां है। 10, 12, 13 और…

    MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती: कर्मचारी चयन मंडल ने शुरू की प्रक्रिया, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं  

    भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने तृतीय वर्ग के शिक्षक पदों के लिए परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक पदों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!