‘हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है’, शपथ ग्रहण पहले बोलीं सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने विधायक दल के नेता के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर प्रदेश वासियों का आभार जताया है। कमलेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं राज्य की जनता का आभारी हूं। हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे ताकि वह अपने द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करें।हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।” इससे पहले शनिवार की रात कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मनोनीत पर खुशी जाहिर की थी। संवाददाताओं से बात करते हुए कमलेश ने कहा था, ”हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं यहां के लोगों और राज्य और कांग्रेस आलाकमान की आभारी हूं। मैं रविवार को शिमला जाऊंगी”

ये जगहें सपने जैसी लगती हैं
सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं उनके सात निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

हिमाचल के CM बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, कितनी संपत्तियों के हैं मालिक ?
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह अवसर देने के लिए वह कांग्रेस और गांधी परिवार के आभारी हैं। सुक्खू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक साधारण परिवार से होने के बावजूद वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, ”मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं आज यहां उनके आशीर्वाद के कारण पहुंचा हूं।”

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!