शाबास इसरो! तुम्‍हारे ऑर्बिटर ने तो कर दिया कमाल

नई दिल्‍ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) का लैंडर विक्रम से संपर्क स्‍थापित करने को लेकर भागीरथी प्रयास जारी है। दूसरी तरफ विक्रम से संपर्क स्‍थापित न होने के बावजूद दुनिया भर की स्‍पेस एजेंसियां इसरो की उपलब्धियों का सराहना करने में जुटी है। अब तो नेशनल एयरोनॉटिकल एंड स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन ( NASA ) ने भी इसरो का लोहा मान लिया है। नासा ने अपनी ओर से जारी बयान में इसरो को उसकी उपलब्धियों के लिए शाबासी दी है।

नासा के इस बयान से इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बुलंद हुआ है। यही वजह है कि इसरो ने अभी तक हिम्‍मत नहीं हारी है। अब इसरो के वैज्ञानिक नई रणीनति के तहत लैंडर से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

नासा ने क्‍यों कहा वेलडन इसरो

दरअसल, सात सितंबर को चांद के इसरो का चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग विफल होने के 24 घंटे के अंदर दावा किया था कि ऑर्बिटर लैंडर की तस्‍वीर लेने में सफल रहा है। इसरो ने ऑर्बिटर द्वारा ली गई तस्‍वीर को तत्‍काल जारी भी किया था। उसके बाद अमरीका अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ऑर्बिटर LRO 17 सितंबर को लैंडर विक्रम के करीब से गुजरा था। LRO विक्रम की तस्‍वीर लेने में भी सफल रहा।

उसके बाद नासा ने गुरुवार को बयान जारी कर इसरो के दावे की पुष्टि भी की है। नासा के वैज्ञानिक जॉन केपलर ने कहा है‍ कि इसरो के आर्बिटर ने जिस समय लैंडर विक्रम की तस्‍वीर ली उस समय चांद पर शाम का समय था। इसलिए तस्‍वीर धुंधली है।

अब नासा क्‍या कर रहा है

फिलहाल नासा LRO प्रोजेक्‍ट के वैज्ञानिक जॉन केपलर ने कहा है कि अब हम अपने ऑर्बिटर से लिए गए तस्‍वीर कर वैज्ञानिक अध्‍ययन कर रहे हैं। LRO ने लैंडर विक्रम की तस्‍वीर ली है। अब हम उसक वैज्ञानिक अध्‍ययन कर रहे हैं। उसके बाद इसरों से एलआरओ की तस्‍वीर और उसके प्रमाणीकरण से संबंधित तथ्‍य साझा करेंगे। एलआरओ की तस्‍वीर का वैज्ञानिक विश्‍लेषण होने तक हमने तस्‍वीर जारी नहीं करने का निर्णय लिया है।

अब इसरो का ऑर्बिटर पर फोकस दूसरी तरफ इसरो अपने ऑर्बिटर के जरिए वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने में लगा है। साथ ही सॉफ्ट लैंडिंग विफल होने का अध्‍ययन करने के लिए राष्‍ट्रीय समिति गठित कर दी है। इसरो ने इस बात का भी दावा किया है कि ऑर्बिटर ने कई और तथ्‍य जुटाए हैं, जिसका अध्‍ययन हमारे वैज्ञानिक कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    PM मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का आज उद्घाटन कर दिया है. रामेश्वरम में उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई. रामनवमी के अवसर…

    रामलला के ललाट पर आज होगा सूर्य तिलक, भव्य रूप में सजाई गई अयोध्या नगरी

    रामनगरी में चहुंओर आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी है। उत्सव मनाने के लिए अयोध्यावासी ही नहीं अपितु सकल प्रदेश और देशवासी उत्सुक हैं। रविवार को सुबह से राम मंदिर परिसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!