28 जुलाई को कोलकात्ता में मां काली का पूजन नहीं करेगी भाजपा, लिया फैसला बदला

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मां काली को लेकर पैदा किए विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने 28 जुलाई को कोलकाता में पार्टी कार्यालय के सामने मां काली की पूजा आयोजित करने का निर्णय किया था। लेकिन अब भाजपा ने यूटर्न ले लिया है। लेकिन इसकी पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि भाजपा 28 जुलाई को पार्टी कार्यालय के सामने अब मां काली की पूजा का आयोजन नहीं करने वाली है।
कोलकाता में मुरलीधर लेन स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने 28 जुलाई को होने वाली काली पूजा का आयोजन नहीं होगा। हालांकि ऐसा क्यों हो रहा है? इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वह कोलकाता में नहीं हैं। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा काली पूजा को लेकर किसी नए विवाद में नहीं फंसना चाहती है। ऐसे में पार्टी ने अपना निर्णय बदल दिया।
भाजपा ने 28 जुलाई को होने वाली काली पूजा के आयोजन को रद्द किया है, लेकिन पार्टी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता में 28 जुलाई को रैली का आयोजन किया है। इसकारण माना जा रहा है कि पार्टी ने फिलहाल काली पूजा के आयोजन का अपना निर्णय बदला। आपको बता दें कि भाजपा ने निर्णय किया था कि काली पूजा का पूरा आयोजन महिलाएं करेंगी और पुरोहित भी महिला ही रहेगी।

सम्बंधित खबरे

कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

व्यापार

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

 शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

 शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
Translate »
error: Content is protected !!