Chandrayaan-2: विक्रम लैंडर को लेकर आज आ सकता है ‘सबसे बड़ा अपडेट’

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर आज का दिन काफी अहम है क्योंकि आज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा विक्रम लैंडर के लैंडिंग स्थल का पता लगा सकता है। नासा के लूनर रिकॉनेनेस ऑर्बिटर (एलआरओ) मंगलवार को विक्रम लैंडर का पता लगाने की कोशिश करेंगे। नासा का यह लूनर रिकॉनेनेस ऑर्बिटर विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट से गुजरेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि नासा का यह ऑर्बिटर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश करेगा और लैंडिंग स्तल की तस्वीरें कैद कर सकेगा। चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर का पता लगाने के लिए इसरो के पास महज पांच दिन शेष बचे हैं और ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि आज एक अच्छी खबर आ सकती है।

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिक अब भी अपने दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में लगे हैं। इसरो की मदद के लिए ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर के जरिए चांद के उस हिस्से की तस्वीरें भी लेगा, जहां विक्रम लैंडर की लैंडिंग हुई है। बता दें कि 7 सितंबर को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का लैंडिंग से महज चंद कदम पहले इसरो के कंट्रोल पैनल से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद से ही संपर्क साधने की कोशिशें हो रही हैं।

चंद्रयान-2: ISRO के साथ NASA साझा करेगा विक्रम के लैंडिंग स्थल की Pic

स्पेसफ्रेम डॉट कॉम के अनुसार नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के एलआरओ के परियोजना वैज्ञानिक नोआ पेट्रो ने मंगलवार कहा कि आज विक्रम लैंडिंग साइट पर ऑर्बिटर उड़ान भरने वाला है। बता दें कि नासा ने पहले ही कहा है कि वह इसरो को लैंडिंग स्थल की लैंडिंग से पहले और बाद की तस्वीर देगा।

8 सितंबर को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगाया था, मगर उससे अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। इसरो ने अब तक उसकी एक भी तस्वीर जारी नहीं की है, हालांकि, उसने कहा है कि ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज लिया है।

चंद्रयान -2 पर विराजेंगे भगवान विश्वकर्मा

इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा था कि वैज्ञानिक विक्रम के साथ संबंध स्थापित करने का प्रयास करते रहेंगे। विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने के लिए महज पांच दिन बचे हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि विक्रम जिस वक्त चांद पर गिरा, उस समय वहां सुबह ही हुई थी। चांद का पूरा दिन यानी सूरज की रोशनी वाला पूरा समय धरती के 14 दिनों के बराबर होता है। इन दिनों में चांद के इस इलाके में सूरज की रोशनी रहती है। 14 दिन बाद यानी 20-21 सितंबर को चांद पर रात होनी शुरू हो जाएगी। 14 दिन काम करने का मिशन लेकर गए विक्रम और उसके रोवर प्रज्ञान के मिशन का वक्त पूरा हो जाएगा। इस अवधि के बाद सौर पैनलों के सहारे चलने वाला विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला जाएगा।

इसरो प्रमुख ने यह भी कहा था कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। साथ ही इसरो ने यह भी कहा था कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर सलामत है और वह साबुत है। बस वह झुका हुआ 

  • सम्बंधित खबरे

    PM मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का आज उद्घाटन कर दिया है. रामेश्वरम में उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई. रामनवमी के अवसर…

    रामलला के ललाट पर आज होगा सूर्य तिलक, भव्य रूप में सजाई गई अयोध्या नगरी

    रामनगरी में चहुंओर आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी है। उत्सव मनाने के लिए अयोध्यावासी ही नहीं अपितु सकल प्रदेश और देशवासी उत्सुक हैं। रविवार को सुबह से राम मंदिर परिसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!