मुख्यमंत्री चौहान ने न्यायाधिपति माहेश्वरी की माताजी के निधन पर श्रद्धसुमन अर्पित किये

मुरैना:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मुरैना जिले के जौरा पहुँचकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी की माताजी मोहन प्यारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माताजी पुण्यात्मा थी। उन्होंने 97 वर्ष की आयु पूरी की। विवाह के समय भजन गाते हुए उनका वीडियो मैंने देखा है। उनके पुण्य प्रताप से माहेश्वरी परिवार, समाज की सेवा कर रहा है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल माहेश्वरी परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंषाना, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेश चावला, कलेक्टर बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!