रूस को जी-20 से बाहर करने को भारत पर भी बढ़ेगा दबाव; अगले साल भारत में होनी है बैठक, कई देश कर चुके मांग

नई दिल्ली। रूस को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों का दबाव कम होता नजर नहीं आ रहा। संकेत है कि यह दबाव आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। इन देशों की तरफ से भारत पर अब एक नया दबाव यह बनाया जा रहा है कि रूस को समूह-20 (जी-20) की बैठक से बाहर करने में वह पहल करे। यह भारत के लिए ज्यादा दुविधा वाला साबित हो सकता है क्योंकि वर्ष 2023 में जी-20 की शिखर बैठक भारत में होनी है जबकि 2022 की बैठक इंडोनेशिया में होनी है।

जी-20 बैठक में पुतिन नामंजूर

सोमवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने साफ कहा कि जी-20 बैठक में पुतिन नहीं होने चाहिए। हम इसके लिए लगातार लाबिंग करते रहेंगे। संकेत इस बात के हैं कि इस महीने अमेरिका और जापान के साथ भारत की होने वाली टू-प्लस-टू वार्ता में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा।

विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री जाएंंगे अमेरिका

भारत और अमेरिका के बीच टू-प्लस-टू वार्ता (दोनों देशों के विदेश व रक्षा मंत्रियों की) 11 अप्रैल, 2022 को वाशिंगटन में होनी है। इसके लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका जाएंगे। उसके तुरंत बाद दोनों के टोक्यो जाने की सूचना है।

रूस से ज्यादा तेल की खरीद अमेरिका को नापसंद

ये दोनों देश रूस को लेकर समान विचार रखते हैं। अमेरिका सार्वजनिक तौर पर कह चुका है कि वह भारत की तरफ से रूस से ज्यादा तेल खरीदने या रूस के साथ स्थानीय मुद्रा में कारोबार करने को सही नहीं मानता। जबकि पिछले दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ शिखर वार्ता में जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने रूस के खिलाफ सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया था।

रूस को जी-20 से बाहर करने की मांग

अमेरिका व जापान की तरफ से रूस को जी-20 से बाहर करने की मांग आ चुकी है। कनाडा, ब्रिटेन भी इसके समर्थन में बयान दे चुके हैं। आस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त बैरी ओफैरेल ने एक कार्यक्रम में कहा कि, जी-20 से पुतिन को बाहर करने का मुद्दा समूह-20 देशों के बीच ही सुलझाया जाना चाहिए। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कम से कम दस देश रूस की सदस्यता खत्म करने को लेकर अपनी बात सामने रख चुके हैं।

कोई स्पष्ट नीति नहीं

इसमें अमेरिका, जापान, कनाडा, आस्ट्रेलिया के अलावा ज्यादातर यूरोपीय देश हैं। वैसे जी-20 बैठक से किसी देश को बाहर करने की कोई स्पष्ट नीति नहीं है लेकिन पूर्व में जब जी-8 की बैठक तब अमेरिका व उसके सहयोगियों ने क्रीमिया पर हमले को लेकर रूस को बाहर करने का फैसला किया था।

जून में बैठक संभव 

माना जा रहा है कि इस विषय में अमेरिका व उसके सहयोगी देश जून, 2022 में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में फैसला कर सकते हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर चीन की तरफ से कहा गया है कि रूस को जी-20 से अलग करने के प्रस्ताव को वह स्वीकार नहीं करेगा।

रूस को इन देशों का मिल सकता है साथ 

चीन के अलावा रूस को द. अफ्रीका, व सउदी अरब का साथ भी मिल सकता है। भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर अब तक जो रुख दिखाया है उसे देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि वह पश्चिमी देशों की मांग पर आंख मूंद कर समर्थन करेगा। ध्यान रहे अक्टूबर, 2022 में जी-20 शिखर बैठक के आस पास ही भारत और रूस के बीच सालाना शिखर सम्मेलन भी होना है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पाक से तनाव के बीच अमेरिका से भारत ने की बात, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद: विदेश मंत्रालय

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हमले किए। पाकिस्तान के सभी…

    आतंक की फैक्ट्री Pakistan को मिला IMF से लोन, भारत ने किया था कड़ा विरोध

    पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि इस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड से एक मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मिल गई है। पाकिस्तान द्वारा किए गए दावे में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone
    Translate »
    error: Content is protected !!