मेरे रहते दल बदलुओं को कांग्रेस में फिर वापसी संभव नहीं : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने दो टूक शब्दों में दल बदलुओं का कड़ा संदेश दिया है और कहा कि कांग्रेस छोड़ने वालों की दोबारा पार्टी में वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जब तक वो प्रभारी हैं तब तक ऐसे नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कई नेताओं कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन लिया था। एक बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘जो पार्टी छोड़कर चले गए उनके लिए हमारे दरवाजे कभी नहीं खुलेंगे। जब तक मैं प्रभारी हूं तब तक उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। जब लड़ना था, जब हिम्मत चाहिए थी, तब आप दुम दबाकर भाग गए। आज जो कार्यकर्ता लड़ रहे हैं, पार्टी के पदों पर उनका हक है।’
पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और फिर उत्तर पूर्व, देश के हर कोने में कांग्रेस का यही हाल है। दिन ब दिन पार्टी कमज़ोर होती जा रही है। बता दें कि हाल के दिनों में कांग्रेस ने कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। हाल ही में पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नई कांग्रेस बनाई गई है उसका भविष्य बहुत अंधकारमय है। अगर पार्टी का ढांचा ही ठीक नहीं होगा तो आपको दिक्कत होगी। इससे पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। हर राज्य में चुनाव से पहले या फिर बाद में कांग्रेसी नेताओं के बीच भगड़द मच जाती है। पार्टी में गुटबाज़ी और सम्मान न मिलने का आरोप लगा कर नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और फिर उत्तर पूर्व, देश के हर कोने में कांग्रेस का यही हाल है।

  • सम्बंधित खबरे

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    ‘लाइट बंद करो’ अभियान: वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम बोर्ड की अपील- आज रात 9 बजे से 15 मिनट तक लाइट ऑफ रखें; कानून को असंवैधानिक बताया

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) नए वक्फ कानून के विरोध में आज देशभर में ‘लाइट बंद करो’ अभियान के तहत प्रदर्शन करेगा। इसके तहत रात 9 बजे से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!