कांग्रेस ने भी पकड़ी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह.

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर जाती नजर आने लगी है। पहले भी कई मौकों पर इसकी झलक देखने को मिल चुकी है। अब महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही है।जानकारी के अनुसार 14 जनवरी मकर सक्रांति पर्व पर प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 3 बजे आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसका बीड़ा महिला कांग्रेस ने उठाया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मध्य प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की ओर से हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अल्प संख्यकों की पक्षधर है। जबकि कांग्रेस बार-बार सफाई देती रही है कि वो सभी समाज की पार्टी है। सभी धर्मों का आदर करती है। कई बार सार्वजिनक मंच पर भी इस मामले को लेकर बयानबाजी हुई हैं। खुद को हिंदू विरोधी नहीं होने को लेकर कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर मकर संक्रांति पर वो भगवान हनुमान की शरण में जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी इसी राह पर हैं। हाल ही दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि वो कभी हिंदू विरोधा नहीं रहे हैं, न कभी हिंदुत्व को नकारा है। कमलनाथ भी प्रदेश स्तरीय हनुमान चालीसा का पाठ करवा चुके हैं।
आज से ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान
मप्र महिला कांग्रेस आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महिला शक्ति को सुदृढ़, सशक्त बनाने और प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त महिला अत्याचार, महिला अपराध, शोषण से मुक्ति दिलाने मप्र में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की शुरूआत करने जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!