शरीर और मन के लिए करें ‘सूर्य नमस्कार’

सूर्य नमस्कार सूर्य की ओर मुख करके किया जाता है। इससे सूर्य की किरणों का सीधा प्रभाव प्रणाम करने वाले पर पड़ता है। इसके फलस्वरूप अगर उसकी किसी वाहिनी में कहीं रक्त जमा हुआ हो तो वह पिघल कर स्वाभाविक गति से नाडिय़ों में प्रवाहित होने लगता है। इससे रक्तचाप भी नियंत्रित हो जाता है।

सूर्य नमस्कार करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाइए, फिर दोनों हाथों को नमस्कार की स्थिति में जोड़कर धीरे-धीरे श्वास खींचिए। श्वास को भर लीजिए। फिर दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाइए।

शरीर के ऊपरी भाग को तान कर पीछे की ओर इतना ही झुकाइए कि जिससे पीछे की ओर गिरने की संभावना न हो। वक्षस्थल का तनाव आगे की ओर होना चाहिए।

इसके बाद ऊपर की ओर ताने हुए हाथों को सीधे करते हुए पीछे की ओर तने हुए शरीर के भाग को भी सीधा कर लें फिर धीरे-धीरे दोनों हाथों को समान रूप से नीचे की ओर लाते हुए अपने शरीर को खड़े-खड़े इस प्रकार दोहरा कर लें कि हाथों की उंगलियां पैरों के पंजों का स्पर्श करने लगें। अपनी नाक को दोनों जांघों के मध्य में रखें।

सूर्य नमस्कार शरीर को शांति प्रदान करता है। मानसिक उत्तेजना और मस्तिष्क का तनाव दूर करता है। शरीर के पृष्ठ भाग में रहने वाली अकड़न दूर होती है। समस्त शरीर को समान रूप से स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होता है।

इसके परिणामस्वरूप सूर्य की किरणें रोगी के शरीर में प्रविष्ट होकर उसके रोगों को नष्ट करती हैं। इस क्रिया से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!