नागपुर :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय गाय पैदा करने वाली फैक्ट्री लगाएगा ।जिससे आने वाले दिनों में केवल बछियों का जन्म होगा। एक डेयरी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग कार्यक्रम में केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि गायों के गर्भधान में नई तकनीकी का उपयोग किया जाएगा।ज्यादा दूध देने वाली गायों से हम दुग्ध क्रांति लाएंगे उन्होंने कहा इस साल 30लाख गर्भधान कराए जाएंगे और 2025 तक देश में 10 करोड़ गाय होंगी।
