अमित शाह का अखिलेश पर हमला आपके शासन में माफिया राज था आज कानून का

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वे यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पता नहीं किस चश्मे से देखते हैं। घर जाकर जरा आंकड़े खंगाल लें। उनके राज में प्रदेश में माफिया राज था। आज कानून का राज है। अपराधों में 70 प्रतिशत की कमी आई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने पलायन खत्म करने का वादा किया था। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने न सिर्फ वो वादा पूरा किया है बल्कि विकास को भी रफ्तार दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सड़क की दूरी ही नहीं दिलों की दूरी भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार से पहले यूपी में कानून व्यवस्था लचर थी। आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। यूपी में एक जमाना था जब माफियाओं की तूती बोलती थी आज वही माफिया पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर रहे हैं। माफिया अरबों की सम्पत्ति पर कब्जा जमाकर बैठ गए थे। योगी सरकार ने तमाम कानूनी अड़चनें पार कर वो कब्जा खाली कराया है। गन्ना किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में एक भी चीनी मिल बंद नहीं होने दी। 90 प्रतिशत गन्ना किसानों का भुगतान कराया। सीएम योगी ने वेस्ट यूपी का गौरव लौटाया है। आज यूपी के हर घर में बिजली पहुंच रही है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियों का शासन था उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मुक्त करवा कर उसका सम्मान लौटाने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी हस्त कला, औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला ये जनपद सहारनपुर दशकों से मांग कर रहा था कि उनका अपना विश्वविद्यालय हो। पिछली सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। जहां जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद हावी होगा वहां विकास के लिए जगह नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खुल रहे हैं, महाविद्यालय खुल रहे हैं, अच्छे रास्ते बन रहे हैं, किसानों के बैंक खाते में पैसा आ रहा है, गरीबों के घर बन रहे हैं, अमन के लिए क़ानून का राज स्थापित हुआ है। यही सुशासन है।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!