भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं : रहमान खान

नई दिल्ली ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहमान खान ने कहा कि भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शनिवार को कांग्रेस नेता मुसलमानों से कहा कि वो आगे आकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। रहमान खान ने कहा, ‘देश में करीब 20-22 करोड़ मुस्लिम हैं। यह अल्पसंख्यक नहीं हैं। 22 करोड़ अल्पसंख्यक कैसे हो सकते हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने नाम से एक किताब भी लिखी है और इस समुदाय से कहा है कि वो राष्ट्र-निर्माण के लिए आगे आएं। हमें समाज के लिए सहयोग करना है। हमें देनेवाला होना चाहिए और समाज को देना चाहिए। अच्छा नागरिक बनने के लिए हमें सरकार से पूछने के बजाए समाज को देना चाहिए। संविधान में आर्टिकल 14, 15 और 16 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई वर्ग या समुदाय पिछड़ा है तो उसे मदद की जरुरत पड़ती है। संविधान सरकार को ताकत देती है कि वो जरुरी एक्शन ले सके। राज्यसभा के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि इसलिए आने वाली किसी भी पार्टी ने इस समुदाय के बेहतरी के लिए काम नहीं किया है। संविधान सभी नागरिकों की सुरक्षा करता है। संविधान हमारा रक्षक है और कोई दूसरा राजनीतिक दल हमारा रक्षक नहीं है। कोई पार्टी नहीं दावा कर सकता कि वो मुससमानों के साथ है। एक सवाल के जवाब में रहमान खान ने कहा कि अल्पसंख्यक भी देश के नागरिक हैं। राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं और उनकी बेइज्जती करते हैं। मुसलमानों को अधिकार है कि वो संविधान में अपने दिए गए अधिकारों के बारे में जानें। कांग्रेस नेता रहमान खान ने कहा कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है। कांग्रेस पिछले 70 सालों से पार्टी धर्मनिरपेक्षता की रक्षा कर रही है। मुसलमान इसे सपोर्ट करते हैं। ऐसा नहीं है कि मुसलमान सिर्फ कांग्रेस को सपोर्ट करते हैं। अगर कल  कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर खड़ी नहीं होती है, तो राष्ट्र को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!