सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के भजन को यूं बनाया मजाक कि आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी

भोपाल  मध्य प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जबरदस्त ताकत झोंक रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया का भी दोनों ही पार्टियां खासा उपयोग कर रहे हैं। महंगाई डायन गीत के माध्यम से कांग्रेस कुछ दिनों से हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने एक ऐसे फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा नेताओं के भजन कार्यक्रम को हास्यास्पद बना दिया है जिसको देखकर हर किसी की हंसी नहीं रुक रही है। भाजपा ने फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर चलाने को लेकर कांग्रेस की निंदा की है और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव व पूर्व मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र जयवर्धन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पर कमेंट किया है कि ये किसने किया….। इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह व कुछ अन्य भाजपा नेता मंजीर व झांझर बजाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके मूल गीत की आवाज को म्यूट कर उसके ऊपर महंगाई डायन खात जात…. को गाते दिखाया जा रहा है। इसमें नेताओं के होंठों को भी गाने के बोल पर मिलाने का प्रयास किया गया है लेकिन नकली तो नकली होता है।

कांग्रेस नेता भी इसे नकली कह रहे 

यादव और जयवर्धन सिंह के इसे खुद नकली कहा है। अरुण यादव ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि जिसने भी यह किया है उसे 100 तोपों की सलामी। जयवर्धन सिंह ने इस पर सवाल खड़ा तो किया है लेकिन उसके आगे कुछ नहीं लिखा। प्रदेश भाजपा मंत्री राहुल कोठारी ने इस पर कहा है कि कांग्रेस का झूठ परोसने और छल की राजनीति को देश की जनता जान चुकी है। खंडवा लोकसभा के भगोड़े अरुण यादव जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के चरित्र का जवाब जनता 30 अक्टूबर को कांग्रेस के खिलाफ वोट कर देकर दे देगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!