
मुंबई |
महिला पुलिस को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उद्धव ठाकरे सरकार की नई दिशा-निर्देश के मुताबिक, अब महिला पुलिसकर्मियों को 12 घंटे की बजाय आठ घंटे की ही ड्यूटी करनी होगी।
महिला पुलिसकर्मियों को 12 की जगह केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी
महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडेय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने महिलाओं के काम के घंटे घटाने का फैसला लिया है। अब उन्हें 12 की जगह केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी।
महिलाओं की लंबी ड्यूटी में परेशानी को देखते हुए चार घंटे कम किया
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य की महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान करते हुए महिला पुलिसकर्मियों के ड्यूटी टाइमिंग को घटा दिया है। महिलाओं की लंबी ड्यूटी में परेशानी को देखते हुए सरकार ने उनकी ड्यूटी को चार घंटे कम कर दिया है।
सरकार के नए आदेश के बाद महिला पुलिसकर्मियों को अब 12 के बजाय केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगी। बता दें कि महिला पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के समय को लेकर काफी समय से चर्चा की जा रही थी, जिस पर अब यह निर्णय लिया है।