उत्‍तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट, दहल गया पूरा इलाका

नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक ध्वस्त हो गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्बयाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने डीआइजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बातकर ढांढ़स बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने बताया किधमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आकाशीय बिजली के दावे पर उठे सवाल

एसपी सिटी ने मकान पर बिजली गिरने की आशंका जताई। लेकिन घटनास्थल के हालात और मौसम उनके इस दावे पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे थे। अगर आकाशीय बिजली गिरती तो मकान के प्रथम तल पर भी नुकसान होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बस मकान के भूतल के कमरों में ही नुकसान हुआ है। पांचों कमरों के दरवाजे व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, जानें किन अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी?

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंत्री ने रायकुंडा गांव में 12 मई…

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!