मप्र में आज 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य, 36 लाख डोज उपलब्ध

भोपाल ।

कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में आज पहले दिन 20 लाख लोगों को कोविड-19 से बचाव के टीके का पहला और दूसरा डोज लगाया जाएगा। कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई जाएंगी। दो दिन के इस अभियान में गुरुवार को 15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश के टीकाकरण केंद्रों में 36 लाख डोज वैक्सीन पहुंचा दी गई है।

स्वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी केंद्र सरकार से नौ लाख डोज मिले हैं। पहले से 27 लाख डोज उपलब्ध थे। बुधवार को भी टीका केंद्र से मिलेगा। प्रदेश भर में टीकाकरण के लिए बुधवार को 8000 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें कुछ पहले से संचालित स्थाई टीकाकरण केंद्र हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन के अधीन महाअभियान के लिए अस्थाई टीमें भी बनाई गई हैं।
50 लाख लोगों का दूसरा डोज लंबित, इन पर ज्यादा ध्यान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाने के लिए आएं, इसके लिए प्रदेश भर में टीमें काम कर रही है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम से उन लोगों को फोन करके बुलाया जा रहा है, जिनका दूसरा डोज लंबित है। प्रदेश में ऐसे लोगों की संख्या करीब 50 लाख है। इसके अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम भी ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके घर-घर जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में भी एक टीम काम करेगी। कम से कम 100 लोगों को एक पंचायत में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में अभी तक तीन करोड़ 33 लाख 99 हजार लोगों को सिर्फ पहला और 66 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र के 5.50 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!