योग से रहेंगी स्वस्थ और आकर्षक

क्या आप जानती हैं योग के फायदे बहुत हैं, इसीलिए आपको योग को अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल करना चाहिए। आमतौर पर देखा गया है कि महिलाएं अपनी सुंदरता के प्रति बहुत जागरूक होती हैं लेकिन हर समय अपने आप पर ध्यान देना संभव नहीं होता। ऐसे में महिलाओं के लिए जरूरी हो जाता है कि वे योगा करें। यदि वे शारीरिक रूप से फिट रहेंगी तो उनकी सुंदरता भी खुद-ब-खुद निखर जाएगी। महिलाओं को छरहरी काया और फिटनेस की फ्रिक रहती हैं लेकिन उनके पास सरल और आसान उपाय नहीं होता लेकिन योग के जरिए वे अपनी इस समस्या को सुलझा सकती हैं।
इतना ही नहीं योगा के जरिए आप ना सिर्फ स्वस्थ रह सकती हैं बल्कि आप कई बीमारियों से बच सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं योगा परिस्थितियों के हिसाब से किया जाता हैं। यानी आप बीमार हैं या आपको कोई गंभीर रोग है तो आपको कुछ योगासन करने के लिए मनाही होगी। इतना ही नहीं गर्भावस्था जैसी स्थितियों में भी आपको योगासन के दौरान बहुत सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में ये सवाल उठता है कि महिलाओं के लिए योगासन कौन-कौन से हैं या फिर महिलाओं को किन योगासनों को नहीं करना चाहिए। महिलाओं को कब कौन से आसन करने चाहिए और कौन से नहीं। यहां ये भी सवाल उठता हैं कि महिलाओं के लिए योगा के लाभ कितने हैं और महिलाओं को योगा कैसे करना चाहिए। 
महिलाओं के लिए योगा
श्वास क्रिया- महिलाओं को अपनी आवाज को सुरीला बनाने और सांस संबंधी समस्याओं से बचने के लिए श्वास क्रियाएं करनी चाहिए।
वज्रासन- जो महिलाएं खाने के बाद टहल नहीं पाती और मोटापे व पेट संबंधी समस्याओं से भी बचना चाहती हैं तो इन्हें वज्रासन करना चाहिए।
श्वा‍सन- श्वासन महिलाओं के लिए बहुत ही उपयुक्त आसन हैं क्योंकि शरीर को रिलैक्स करने और तनाव मुक्त होने और थकान उतारने के लिए श्वासन करना चाहिए।
सूर्य नमस्कार-
महिलाएं यदि अपने लिए समय नहीं निकाल पाती और योगासन को भी कम से कम समय देना चाहती हैं तो उन्हें सूर्य नमस्कार की 12 विधियों को करना चाहिए। इससे ना सिर्फ पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है बल्कि आप तरोताजा भी महसूस करेंगी।
योगा के लाभ
महिलाओं के लिए योगा के बहुत फायदे हैं। महिलाओं को घर और बाहर के साथ-साथ और भी कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी होती हैं जिसके कारण वे अपने आपको बिल्कुल समय नहीं दे सकती लेकिन जो महिलाएं योगा करती हैं वे योग के जरिए भी स्वस्थ रह सकती हैं।
रोजाना योग से बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से आसानी से बच सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को योगा की बहुत जरूरत होती हैं क्योंकि इससे बच्चे का विकास भी ठीक तरह से होता है और प्रसव के दौरान और बाद में भी आने वाली समस्‍याओं से बचा जा सकता हैं।
 

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!