WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सरकार सख्त

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को अपनी नई पॉलिसी को वापस लेने का आदेश दिया है। इससे पहले व्हाट्सएप ने दावा किया था कि उसने 15 मई से लागू होनेवाली नई प्राइवेसी पॉलिसी को टाल दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 18 मई को एक पत्र भी भेजा गया है। इसमें मंत्रालय ने व्हाट्सएप को स्पष्ट शब्दों में बताया है कि कैसे उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी मौजूदा भारतीय कानूनों और नियमों के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है।

मंत्रालय ने भारतीय यूजर्स के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा “जैसा कि आप निश्चित तौर पर जानते हैं, कई भारतीय नागरिक रोजमर्रा की जिंदगी में संवाद करने के लिए व्हाट्सएप पर निर्भर हैं। यह ना सिर्फ समस्या पैदा करनेवाला है, बल्कि गैर जिम्मेदाराना भी है कि व्हाट्सएप अपनी इस स्थिति का लाभ उठाते हुए भारतीय यूजर्स पर अनुचित नियम और शर्तें थोपे। खास तौर पर ऐसे नियम जो यूरोपीय यूजर्स की तुलना में भारतीय उपयोगकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण हैं।” मंत्रालय ने इसमें कहा है कि अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई के आगे स्थगित करने भर से व्हाट्सएप को भारतीय यूजर्स की सूचनात्मक गोपनीयता, डेटा सुरक्षा और यूजर्स के विकल्प की आजादी का सम्मान किये जाने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं किया जा सकता।

आपको बता दें कि पांच महीने तक चले विवाद के बाद व्हाट्सएप ने 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में लागू कर दी है। व्हाट्सएप की पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और व्हाट्सएप से जवाब मांगा था। ये मामला अभी दिल्ली हाई कोर्ट में मामला अभी विचाराधीन है। भारत सरकार ने व्हाट्सएप को उनके नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिनों का समय दिया है। यदि इस बीच कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो कानून के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘आपने पाकिस्तान की बात पर क्यों भरोसा किया’? राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे ये 3 सवाल

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का एक वीडियो…

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। अब कुछ मोबाइल नंबरों पर UPI ट्रांजेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह है साइबर…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!