लोकसभा चुनाव 2019 :तीसरे चरण के बड़े चेहरे

अमित शाह: गुजरात की गांधी नगर सीट से भाजपा अध्यक्ष शाह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ स्थानीय विधायक सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से भाजपा पिछले 9 बार से चुनाव जीत रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी यहां से मौजूदा सांसद हैं। वे इस सीट से 6 बार सांसद रहे। उनके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट से एक बार चुनाव जीते। 

राहुल गांधी : कांग्रेस अध्यक्षराहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड 2009 में नई लोकसभा सीट बनी थी। तब से हुए दो चुनावों में यहां कांग्रेस के एमआई शनवास को जीत मिली। इस सीट से भाजपा के सहयोगी दल भारत धर्म सेना के उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली मैदान में हैं। 

मुलायम सिंह यादव : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मैनपुरी सीट से मैदान में हैं। 2014 में वे मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ से भी चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर जीते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट अपने पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव के लिए छोड़ दी थी। मुलायम इस सीट से चार बार चुनाव जीते हैं।

Image result for mulayam singh yadav

सुप्रिया सुले : बारामती सीट से दो बार सांसद राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। शरद भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने सुप्रिया के खिलाफ कंचन राहुल कुल को मैदान में उतारा है। 

Image result for सुप्रिया सुले

मल्लिकार्जुन खड़गे : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से दो बार सांसद चुने गए। खड़गे के खिलाफ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक उमेश जाधव मैदान में हैं। वे लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। 

Image result for मल्लिकार्जुन खड़गे


 

शशि थरूर : कांग्रेस नेता त‍िरुवनंतपुरम सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से 2009 और 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ कुम्मनम राजशेखरन को टिकट दिया है। 

Image result for शशि थरूर

वरुण गांधी : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बेटे और भाजपा के युवा नेता वरुण पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में सुल्तानपुर से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार वे अपनी मां की सीट पीलीभीत से उतरे हैं। मेनका यहां से 6 बार सांसद रह चुकी हैं। वरुण यहां से 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

Image result for varun gandhi

महबूबा मुफ्ती : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से चुनाव लड़ रहीं हैं। वे यहां से 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा ने यहां से सोफी मोहम्मद यूसुफ को टिकट दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, सेना के जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया जोश; देखें तस्वीरें

    नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर पर देश को संबोधित करने के बाद आज पीएम मोदी सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका…

    गर्मी मचाएगी तांडव… दिल्ली में सूरज के तल्ख तेवरों से बढ़ी तपिश, लू का अलर्ट

    देश के विभिन्न मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. हालांकि, बीच-बीच में आने वाली आंधी और बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone
    Translate »
    error: Content is protected !!