दूरदर्शन की जानी मानी एंकर कनुप्रिया का निधन, दो दिन पहले हुईं थीं कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली,: कोरोना की दूसरी लहर जमकर अपना तांडव मचा रहा है। क्या आम और क्या खास सब इनकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच लोग भी लगातार दम तोड़ रहे है। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बेतहाशा बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के बीच कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविद किया है। शुक्रवार को जहां लोकप्रिय एंकर रोहित सरदाना के निधन के बाद मीडिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं।आज शनिवार को दूरदर्शन की फेमस एंकर कनुप्रिया का कोविड के इलाज के दौरान निधन हो गया।देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रचंड रूप अब और भी विकराल होता जा रहा है। कोरोना की वजह से देश की कई जानी-मानी हस्तियों को निधन हो गया है। कल रोहित सरदाना के बाद अब दूरदर्शन की जानीमानी लोकप्रिय एंकर कनुप्रिया की कोरोना से मौत होने की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है।उनके निधन की जानकारी बीके शिवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। खुद कनुप्रिया ने दो दिन पहले एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की दरकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सीजन लेवल कम होने और बुखार की वजह से उनका निधन हुआ है।आपको बता दें कि दूरदर्शन से एंकर के रूप में कनुप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग और थिएटर में भी काम किया था। वहीं दूरदर्शन के बाद वो बह्मकुमारी से जुड़ गई थीं, जहां उन्होंने ‘अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी’ शो में एंकर करती थीं।

दूरदर्शन की जानी मानी एंकर कनुप्रिया

  • सम्बंधित खबरे

    ‘पाकिस्तान का चकबुरा लॉन्च पैड तबाह’, 12 की मौत; BSF DIG ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया नया खुलासा

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना की ओर से रोज नए खुलासे किए जा रहे हैं। इस बीच सीमा…

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल
    Translate »
    error: Content is protected !!