कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देश में 24 घंटे में आए 3.94 लाख मामले

नई दिल्ली|

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ऊपर बनी हुई है। शुक्रवार को देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 3.94 लाख रिकार्ड नए मामले सामने आए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32 लाख के पार पहुंच गई है और कुल संक्रमितों के आंकड़े ने 1.91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

3,388 लोगों की मौत

शुक्रवार को देर रात तक 3,388 लोगों की जान जाने की खबर थी। मृतकों का कुल आंकड़ा 2.11 लाख को पार गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 3,498 मरीजों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 90 फीसद से नीचे पहुंच गई है। अब तक 1.56 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस गंभीर होती स्थिति के बीच राहत की बात यह है कि देश में मृत्यु दर 1.1 फीसद है, जो अन्य कई देशों की तुलना में बहुत कम है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतेंं

देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को जिन 3,388 लोगों की जान गई, उनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र से 828, दिल्ली से 375, उत्तर प्रदेश से 332, कर्नाटक से 217, छत्तीसगढ़ से 269, गुजरात से 173 और राजस्थान से 155 मामले शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मामले घटे, मृतकों की संख्या बढ़ी

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 62,919 नए मामले सामने आए। यह गुरुवार के 66,159 की तुलना में कुछ कम है। हालांकि मृतकों की संख्या शुक्रवार को ज्यादा रही। शुक्रवार को 818 लोगों के मरने का आंकड़ा सामने आया, जबकि गुरुवार को यह संख्या 771 थी। राज्य के लिए राहत की बात यह भी है कि यहां ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही। शुक्रवार को राज्य में 69 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। वहीं गुजरात में शुक्रवार को 14,605 नए मामले सामने आए। यह राज्य में किसी एक दिन में सामने आई सर्वाधिक संख्या है।

अब तक 15.48 करोड़ से ज्‍यादा टीके लगाए गए

देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 15.48 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को शाम 8 बजे तक एक दिन में 26 लाख से अधिक टीके लगाए गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 15,48,54,096 टीके लगाए गए हैं। इनमें 94,10,892 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 62,40,077 कर्मियों दोनों डोज जी चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति 1,25,48,925 कार्मिकों को पहली डोज और 68,11,824 कार्मिकों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 62,919-46.02

कर्नाटक 48,296-15.23

केरल 37,199-15.71

उत्तर प्रदेश 34,372-12.52

दिल्ली 27,047-11.49

तमिलनाडु 18,692-11.66

बंगाल 17,411-8.28

आंध्र प्रदेश 17,354-11.01

राजस्थान 17,155-5.98

बिहार 15,853-4.70

  • सम्बंधित खबरे

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

     पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल

    भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद बॉर्डर से सटे पंजाब में हालात सामान्य हैं। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। आज इस सीमा से सटे…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!