
भोपाल |
मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। एक के बाद एक राजनेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को आइसोलेशन में रखने अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतने की अपील की है।
ट्वीट के जरिए दी जानकारी
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।’ कांग्रेस नेता ने बताया कि अभी वो दिल्ली में अपने निवास स्थान पर क्वारंटीन हैं।