फिर शुरू हुआ रामायण का प्रसारण

कोरोना महामारी ने पलटवार किया तो देश में एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। पिछले साल लॉकडाउन के समय रामानंद साहर की रामायण का प्रसारण किया गया था और इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ताजा खबर यह है कि एक बार फिर Ramayan का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे से इसका प्रसारण होने जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद इनकी मांग उठ रही थी। वहीं इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार आ रहा है। ऐसे में अपने आराध्य देव भगवान श्री राम के प्रति भारतवासियों की श्रद्धा चरम पर होगी। रामायण में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके कलाकार आज घर-घर में जाने जाते है। राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है।

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण खूब देखी गई थी। दादा-दादी और माता-पिता को जहां अपने पुराने दिन याद आए, वहीं नई पीढ़ी के लिए यह भगवान राम और रामाणय को समझने को एक शानदार मौका रहा। प्रसारण के साथ ही सोशल मीडिया पर भी रामायण की जबरदस्त चर्चा हुई। इसके कलाकार एक बार भी फिर सुर्खियों में रहे। पिछले साल रामायण की स्टार कास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आई थी, जिसमें शो के राम-लक्ष्मण और सीता पूरे 33 साल बाद किसी मंच पर साथ दिखाई दिए थे। ‘रामायण’ का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था।

  • सम्बंधित खबरे

    बुधवार 30 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    मेष: आज खुश रहने के लिए लव लाइफ से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लें। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे और भाग्यशाली रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी जबकि आपका धन-धान्य बना…

    अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें, सुख-समृद्धि का अबूझ योग

    अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 30 अप्रैल, बुधवार को है। यह त्योहार पूजा,…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!