कलेक्टर ने कहा- बॉर्डर लाइन पर इंदौर, तीन दिन में हालात नहीं सुधरे तो बढ़ाएंगे और सख्ती

इंदौर: रविवार को अब तक के सर्वाधिक 788 नए पॉजिटिव मिले। 3 मरीजों की मौत हो गई। शहर में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5589 पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा है।कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। इधर, अस्पतालों में तेजी से बेड भर रहे हैं। 69 निजी और चार सरकारी अस्पतालों में कुल 1006 आईसीयू बेड हैं, इनमें से 773 यानी 77.3% बेड फुल हैं।सबसे ज्यादा समस्या आईसीयू बेड की आ रही है।

रविवार शाम को हेल्पलाइन नंबर 1075 पर पूछने पर आईसीयू बेड फुल होने की बात कही गई। हालांकि ऑक्सीजन, एचडीयू और आइसोलेशन बेड करीब 61% भरे हुए हैं। 34 बड़े अस्पतालों की बात करें तो यहां बेड पूरे भरे हुए हैं। सबसे ज्यादा बेड अरबिंदो और इंडेक्स में ही खाली हैं। उधर, रेमडेसिविर इंजेक्शन की खपत भी बढ़ गई है। प्रदेश में हर दिन 10 हजार (इंदौर में ही 4500) इंजेक्शन की खपत है। महाराष्ट्र में मरीज बढ़ने से की सप्लाय प्रभावित हुई है। कलेक्टर ने कंपनी के पदाधिकारियों से बात भी की।

बेड की संख्या बढ़ा 6047 की
सात दिन पहले 54 निजी व 4 सरकारी अस्पतालों में कोविड पेशेंट के लिए 5100 बेड पर 2895 मरीज भर्ती थे। आईसीयू में 676 थे। रविवार को 69 निजी और 4 सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाकर 6047 कर दिए गए हैं, इसमें 3734 मरीज भर्ती हैं।

200 छोटे अस्पतालों में भी मिलेंगे एक हजार बेड
10 बेड से अधिक संख्या वाले 200 छोटे अस्पतालों में एक हजार बेड की व्यवस्था कर रहे हंै। बड़े अस्पतालों के पास की होटलों में भी इलाज के इंतजाम कर रहे हैं। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू अस्पताल भी तैयार है।

1075 पर मिलेगी बेड की जानकारी

हेल्पलाइन नंबर 0731-1075 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। साथ ही वाट्सएप नंबर 7489244895 पर मरीज की पूरी जानकारी, उनकी रिपोर्ट डालकर बेड की जानकारी ले सकते हैं। यहां से वाट्सएप पर आवश्यक जानकारी मिल जाएगी। अन्यथा कंट्रोल रूम से फोन आ जाएगा और आपको सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। इन दिनाें हेल्पलाइन पर राेजाना 400 से 500 काॅल अा रहे हैं।

लोग नियम मानें तो मई तक इससे उबर जाएंगे

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में चिंताजनक स्थिति है, इसलिए मास्क को लेकर जीरो टालरेंस रहेगा। विवाद करने वालों पर एफआईआर होगी। बेवजह घर से नहीं निकलें, मास्क पहनें और पात्र हैं तो वैक्सीनेशन जरूर कराएंगे। मौजूदा हालात पर दाे-तीन दिन और नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ी ताे और सख्ती करेंगे। लोगों ने नियमों का पालन किया तो मई में हम सारी स्थिति से उबर जाएंगे।

ऐसे ही हारेगा काेरोना; इंद्रपुरी में 100 फीसदी वैक्सीनेशन

भंवरकुआं क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी पहली ऐसी कॉलोनी बन गई है, जहां सभी पात्र लोगों (45 साल से अधिक उम्र) का वैक्सीनेशन हो गया है। तीन दिन चले वैक्सीन महोत्सव में लगाया कैंप रविवार को खत्म हो गया। यहां 280 लोगों ने टीका लगवाया। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए रहवासी संघ ने लोगों के घर-घर जाकर न्योता दिया। जो नहीं आया उसे लगातार फोन किए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट, 8238 करोड़ रुपये का है प्रस्ताव

    मध्य प्रदेश के इंदौर निगम पालिका का बजट गुरुवार को पेश होना हैं. इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पेश किया जाएगा. ये ई-बजट 8238…

    इंदौर शहर के बजट में राहत ही राहत, न कोई नया कर और न ही किसी कर में हुई बढ़ोतरी

    इंदौर नगर निगम का बहुप्रतीक्षित बजट 2025-26 महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को पेश किया, जिसमें शहरवासियों के लिए कई राहत भरी घोषणाएं की गईं. इस बजट में न तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!