पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे ,शत्रुघ्न का टिकट कटा

एनडीए ने बिहार की लोकसभा सीटों पर गठबंधन के 39 उम्मीदवारों का शनिवार को ऐलान कर दिया। खगड़िया सीट से लोजपा उम्मीदवार का ऐलान बाद में किया जाएगा। पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सीट नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट दिया गया है

  • मोदी विरोधी शत्रुघ्न सिन्हा दो बार पटना साहिब से सांसद रहे
  • राजीव प्रताप रूडी सारण से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट
  • भाजपा इस बार 22 की बजाय 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही, 5 सीटें उसने सहयोगी दलों को दी
  • 2014 में 22 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के कारण सतीश चंद्र दुबे, बीरेंद्र कुमार चौधरी, जनक राम, ओमप्रकाश यादव, हरि मांझी की जीती हुई पांच सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली गई हैं।
  • नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट मिला है। 2014 में यहां से भाजपा के भोला सिंह जीते थे। नवादा सीट भी भाजपा ने सहयोगी लोजपा को दे दी है।
  • अपनी जीती 16 सीटों के अलावा भाजपा अररिया से भी चुनाव लड़ रही है। पिछली बार यह सीट राजद के तस्लीमुद्दीन ने जीती थी। उनके निधन के बाद उनके बेटे इस सीट पर उपचुनाव जीते थे।
  • हुकुमदेव नारायण यादव की जगह उनके बेटे अशोक यादव को मधुबनी से टिकट दिया गया है। अशोक पूर्व विधायक हैं।
  • भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद की जगह गोपालजी ठाकुर को दरभंगा से टिकट दिया गया है। 

बिहार एनडीए की सूची : राज्य में कुल 40 सीटें, 39 सीटों पर नाम तय

सीटएनडीए उम्मीदवार2014 में कौन जीता
वाल्मीकि नगरवैधनाथ प्रसाद महतो (जदयू)भाजपा
पश्चिम चंपारणडॉ. संजय जयसवाल (भाजपा)भाजपा
पूर्वी चंपारणराधामोहन सिंह (भाजपा)भाजपा
शिवहररमादेवी (भाजपा)भाजपा
सीतामढ़ीडॉ वरुण कुमार (जदयू)रालोसपा
मधुबनीअशोक कुमार यादव (भाजपा)भाजपा
झंझारपुररामप्रीत मंडल (जदयू)भाजपा
सुपौलदिलेश्वर कमैत (जदयू)कांग्रेस
अररियाप्रदीप सिंह (भाजपा)राजद
किशनगंजमहमूद अशरफ (जदयू)कांग्रेस
कटिहारदुलालचंद (जदयू)राकांपा
पूर्णियासंतोष कुमार कुशवाहा (जदयू)जदयू
मधेपुरादिनेश चंद्र यादव (जदयू)राजद
दरभंगागोपालजी ठाकुर (भाजपा)भाजपा
मुजफ्फरपुरअजय निषाद (भाजपा)भाजपा
वैशालीवीणा देवी (लोजपा)लोजपा
गोपालगंजआलोक कुमार सुमन (जदयू)भाजपा
सिवानकविता सिंह (जदयू)भाजपा
महाराजगंजजनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा)भाजपा
सारणराजीव प्रताप रूडी (भाजपा)भाजपा
हाजीपुरपशुपति कुमार पारस (लोजपा)लोजपा
उजियारपुरनित्यानंद राय (भाजपा)भाजपा
समस्तीपुर (एससी)रामचंद्र पासवान (लोजपा)लोजपा
बेगूसरायगिरिराज सिंह (भाजपा)भाजपा
खगड़ियालोजपा बाद में ऐलान करेगीलोजपा
भागलपुरअजय मंडल (जदयू)राजद
बांकागिरधारी यादव (जदयू)राजद
मुंगेरराजीव रंजन सिंह (जदयू)लोजपा
नालंदाकौशलेंद्र कुमार (जदयू)जदयू
पटना साहिबरविशंकर प्रसाद (भाजपा)भाजपा
पाटलीपुत्ररामकृपाल यादव (भाजपा)भाजपा
आराराजकुमार सिंह (भाजपा)भाजपा
बक्सरअश्वनी चौबे (भाजपा)भाजपा
सासाराम (एससी)छेदी पासवान (भाजपा)भाजपा
काराकाटमहाबली सिंह (जदयू)रालोसपा
जहानाबादचंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू)रालोसपा
औरंगाबादसुशील कुमार सिंह (भाजपा)भाजपा
गया (एससी)विजय कुमार मांझी (जदयू)भाजपा
नवादाचंदन कुमार (लोजपा)भाजपा
जमुई (एससी)चिराग पासवान (लोजपा)लोजपा
  • सम्बंधित खबरे

    ‘पाकिस्तान का चकबुरा लॉन्च पैड तबाह’, 12 की मौत; BSF DIG ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया नया खुलासा

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना की ओर से रोज नए खुलासे किए जा रहे हैं। इस बीच सीमा…

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
    Translate »
    error: Content is protected !!