महाकाल में होगा होलिका दहन, सबसे पहले आरती में पुजारी उड़ाएंगे भगवान पर गुलाल

होली पर्व पर बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले सांध्य आरती के बाद होली जलेगी। इसके बाद शहर में देर रात और तड़के होलिका का दहन किया जाएगा। गुरुवार को धुलेंडी मनेगी। इसी दिन तड़के भस्मआरती में भगवान महाकाल को होली खिलाई जाएगी। 

होली पर बुधवार शाम को महाकाल मंदिर में सांध्य आरती में भगवान को गुलाल चढ़ाया जाएगा। सांध्य आरती के बाद मंदिर परिसर में होलिका का पूजन होगा। 200 कंडों से बनी होलिका का हर्बल पूजन सामग्री से पुजारी परिवार पूजन करेंगे व गुलाल अर्पित कर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के बाद अगले दिन गुरूवार को  भस्मआरती में भगवान को गुलाल चढ़ेगा। मंदिर समिति के प्रशासक अवधेश शर्मा के अनुसार मंदिर में हर्बल गुलाल का प्रयोग होगा।  


महाकाल की आरतियों का समय कल से बदलेगा- धुलेंडी गुरुवार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की आरतियों का समय बदलेगा। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक भस्म आरती तड़के 4 से 6 बजे तक, दद्योदक आरती 7 बजे से 7.45 बजे तक, भोग आरती 10 बजे से 10.45 बजे तक, सांध्य पूजन शाम 5 से शाम 5.45 बजे तक, संध्या आरती शाम 7 बजे से 7.45 बजे तक और शयन आरती रात 10.30 से 11 बजे तक होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    143 महिला सांसदों-विधायकों पर क्रिमिनल केस: 78 के ऊपर हत्या और किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप; देश की सबसे बड़ी पार्टी का डाटा देखकर आप चौंक जाएंगे

    देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 143 पर क्रिमिनल केस दर्ज है। यह कुल महिला सांसद और विधायकों का 28% है। इन महिला सांसदों और विधायकों…

    जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी, सरकार को पूरा सपोर्ट, साथ ही कर दी ये बड़ी मांग

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति जनगणना के लिए पूरा समर्थन जताया। उन्होंने जनगणना की रूपरेखा तैयार करने और उसे लागू करने में सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!