केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय पेट्रोलियन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैँ। उन्हें भी अस्पताल की 14वीं मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह का इलाज कर रही डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में ही केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान का भी इलाज किया जा रहा है।

मंगलवार (4 अगस्त) को धर्मेंद्र प्रधान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंन कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट कराया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सहित कई नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने रविवार (2 अगस्त) को कहा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। येदियुरप्पा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी थी।  

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवाई और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।”

गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया। शाह देश में महामारी से लड़ने के प्रयासों का सक्रियता से नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अनेक नेताओं ने गृह मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

  • सम्बंधित खबरे

    143 महिला सांसदों-विधायकों पर क्रिमिनल केस: 78 के ऊपर हत्या और किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप; देश की सबसे बड़ी पार्टी का डाटा देखकर आप चौंक जाएंगे

    देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 143 पर क्रिमिनल केस दर्ज है। यह कुल महिला सांसद और विधायकों का 28% है। इन महिला सांसदों और विधायकों…

    जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी, सरकार को पूरा सपोर्ट, साथ ही कर दी ये बड़ी मांग

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति जनगणना के लिए पूरा समर्थन जताया। उन्होंने जनगणना की रूपरेखा तैयार करने और उसे लागू करने में सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!