2019 में मोदी सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले

साल 2019 के खत्म होने में कुछ ही दिन षेष बचे है और साल 2020 दस्तक देने को तैयार है। साल 2019 में कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने इसे सबक और संयम का साल बना दिया। एक तरफ साल के शुरुआत में ही पुलवामा हमले में भारत ने 40 बहादुर जवानों को खो दिया वहीं अंत में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में बड़ी-बड़ी रैलियां देखीं गई। कई राजनैतिक संगठनों ने इस बिल का विरोध किया, वहीं कई ने इसे खुषी खुषी स्वीकार किया। आईए न्यूज 29 इंडिया पर आपको बताते है साल 2019 के मोदी सरकार के तीन बड़े फैसले और तीन बड़े विवाद के बारे में।
फैसले
अयोध्या मामले का हल
9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने सैकड़ों साल पुराने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने अन्य पक्षों की दलीलों को खारिज करते हुए 2.77 एकड़ की भूमि रामलला विराजमान को सौंप दिया। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि सरकार तीन महीनें में एक ट्रस्ट का निर्माण करे वहीं मस्जिद के लिए अयोध्या में पांच एकड़ भूमि मुस्लिम पक्ष को दें। इस फैसले को पूरी भारत की आवाम ने खुषी खुषी स्वीकार किया।
अनुच्छेद 370 का खात्मा
पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। इसके साथ ही अनुच्छेद 35-ए का खात्मा भी हो गया। जम्मू कश्मीर में अब भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू हो गया है। इसके साथ ही केंद्र ने जम्मू और कश्मीर को विभाजित करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नाम से दो नए केंद्रशासित प्रदेशों का निर्माण किया।
तीन तलाक का खात्मा
1 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करते ही तीन तलाक बिल ने कानून का रूप ले लिया। अब भारत में तीन तलाक गैरकानूनी हो गया है। तीन तलाक के दोषी को तीन साल की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा पीड़ित महिला गुजारा भत्ता की मांग कर सकती है। इस विधेयक को लोकसभा ने 25 जुलाई और राज्यसभा ने 30 जुलाई को पारित कर दिया था।
विवाद
नागरिकता संशोधन कानून
12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक ने कानून की शक्ल ले ली। इस कानून के अनुसार पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी लोगों को आसानी से भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इस कानून में मुस्लिमों का नाम नहीं होने से देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। जिसे कई बड़ी पार्टियों का समर्थन भी प्राप्त है।
कर्नाटक का सियासी संकट
25, 28 और 29 जुलाई 2019 को कर्नाटक विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष रमेश कुमार ने कांग्रेस-जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था। गौरतलब है कि कांग्रेस-जेडीएस के 17 विधायकों ने अपनी पार्टी से विद्रोह करते हुए इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद कुमारस्वामी सरकार बहुमत साबित करने में असफल रही थी।
सीबीआई और ममता बनर्जी
तीन फरवरी 2019 को जब सीबीआई की बड़ी टीम चिटफंड घोटाले की जांच के लिए कोलाकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के पास पहुंची तब उनमें से कुछ अधिकारियों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद केंद्र ने सीआरपीएफ को सीबीआई अधिकारियों की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया। जिसके बाद ममता बनर्जी खुद धरने पर बैठ गईं और केंद्र सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने यहां सीबीआई के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।
एंकर-02
साल 2019 खास होने के साथ ही दुखद भी रहा। इस साल राजनीति, सिनेमा और साहित्य से जुड़ी कई प्रसिद्ध शख्सियतों ने दुनिया को छोड़ दिया। राजनीति की फेहरिस्त में सुषमा से लेकर कांग्रेस की बेटी शीला दीक्षित तक का नाम शामिल है।
नामवर सिंह
जाने माने साहित्यकार नामवर सिंह ने 19 फरवरी को दुनिया को अलविदा किया। साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजे जा चुके नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य में आलोचना को एक नया आयाम दिया। ‘छायावाद’, ‘इतिहास और आलोचना’, ‘कहानी नयी कहानी’, ‘कविता के नये प्रतिमान’, ‘दूसरी परम्परा की खोज’ और ‘वाद विवाद संवाद’ उनकी प्रमुख रचनाएं हैं।
मनोहर पर्रिकर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने 17 मार्च को अंतिम सांस ली। उन्होंने देश के रक्षामंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। सर्जिकल स्ट्राइक के समय वे ही देश के रक्षामंत्री थे। जिन्होंने बखुबी इस आॅपरेषन को अंजाम दिलवाया।
शीला दीक्षित
कांग्रेस की बेटी के उपनाम से प्रसिद्ध दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 20 जुलाई को अंतिम सांस ली। उनके नेतृत्व में 1998 से 2013 तक लगातार कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनी रही।
सुषमा स्वराज
भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुशल वक्ता और जानी मानी राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज ने केंद्रीय मंत्री के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। विदेशमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों से सोशल मीडिया के माध्यम से अटूट आत्मीय संबंध कायम किया।
अरुण जेटली
भाजपा के संकटमोचक और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे दिल्ली के एम्स में हो गया था। पूर्व वित्त मंत्री जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था और राजनैतिक गलियारों में षोक की लहर छा गई थी।
राम जेठमलानी
मशहूर वकील राम जेठमलानी ने 95 वर्ष की उम्र में आठ सितंबर को इस दुनिया से अलविदा कहा था। राम जेठमलानी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उस वक्त पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था। राम जेठमलानी को 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री मिल गई थी।
खय्याम
92 वर्षीय संगीतकार ख्य्याम का मृत्यु लंबी बीमारी के बाद 19 अगस्त 2019 को हो गई। खय्याम साहब फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। मोहम्मद जहूर खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!