जहरीली शराब पीने से उत्तरप्रदेश में 28 और उत्तराखंड में 12 की मौत, 22 कर्मचारी निलंबित

उत्तरप्रदेश औरउत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से 40 लोगों की मौत हो गई। उप्र के कुशीनगर में 10, सहारनपुर में 18 और उत्तराखंड के रुड़की में 12 की जान गई। करीब 24 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों मामलों में शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग के 22 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। लोगों का आरोप है कि मरने वालों ने स्प्रिट से बनी शराब पी थी।

आरोप: अवैध शराब भट्टियों को नेताओं का संरक्षण

कुशीनगर के जवहि दयाल चैनपट्टी में मंगलवार रात जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इन लोगों ने गांव के बाहर ईंट भट्ठे पर बनने वाली अवैध शराब पी थी। इसके बाद बीते 72 घंटे में शराब पीने से बीमार हुए सात और लोगों ने दम तोड़ दिया। लगातार हुईं मौतों से गांव में आक्रोश है। गुरुवार को कलेक्टर डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी राजीव नारायण मिश्रा समेत कई अफसर गांववालों को समझाने पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से इलाके में स्प्रिट से बनी शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। जिसे नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है। 

आबकारी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी समेत 9 पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एचएन पांडेय और विभाग के सिपाही प्रहलाद सिंह, राजेश तिवारी, रवींद्र कुमार और ब्रह्मानंद को निलंबित कर दिया गया। उधर पुलिस विभाग में थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक, हल्का इंचार्ज भीखू राय और दो सिपाही- कमलेश यादव और अनिल कुमार को निलंबित किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!