केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को देखते हुए रोहतांग दर्रा सुरंग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी सुरंग करने का भी निर्णय लिया है। इसकी घोषणा आज की जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में निर्णय लिया है। इस सुरंग के कारण लाहुल स्पीति जिले के लिए वर्षभर यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस खूबसूरत जिले की ओर पर्यटक आकर्षित होंगे। सामरिक दृष्टि से भी यह सुरंग बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। इस सुरंग के शुरू हो जाने से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









