तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. नारा लोकेश ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी झूठ बोल रहे हैं कि वे राज्य में एनआरसी लागू नहीं करेंगे. उनकी सरकार ने पहले ही 16 अगस्त 2019 को राज्य में एनआरसी की घोषणा करते हुए एक गजट अधिसूचना जारी की थी. पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. गैर-कांग्रेस शासित प्रदेशों ने नागरिकता संशोधन कानून अपने यहां न लागू करने का फैसला किया है. देश के अलग अलग हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन में लोगों की मांग है कि सरकार कानून वापस ले. दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित एक रैली में ऐलान किया कि इस कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के किसी भी नागरिक के लिए नहीं है. हालांकि उनके आश्वासन के बावजूद इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं.
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









