अभिनेत्री संग क्रिकेटर मनीष पांडे ने लिए सात फेरे, हर जुबान पर हैं इनकी खूबसूरती के चर्चे

नई दिल्ली: अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी से शादी कर ली. 26 वर्षीय अश्रिता दक्षिण फील्मों की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2012 में तेलुगू फिल्म ‘तेलीकाडा बोल्ली’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी.

पांडे ने रविवार को अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है और इसके अगले ही दिन उन्होंने अश्रिता से शादी रचाई. उन्होंने मैच के बाद खुद बताया कि वह सोमवार को शादी करने जा रहे हैं. पांडे वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रही टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

मनीष पांडे ने कहा, “भारत की अगली सीरीज को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन इससे पहले मेरे लिए एक और महत्वपूर्ण सीरीज है. कल (सोमवार) को मैं शादी कर रहा हूं.” अपनी शादी से पहले तमिलनाडु के खिलाफ फाइनल में पांडे ने 45 गेंदों पर 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर कर्नाटक का स्कोर 20 ओवर में 180 रन पहुंचाया. इस पारी में उन्होंने दो छक्के और चार चौके लगाए. कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक रन से हराकर खिताब जीता.

अश्रिता का जन्म 16 जुलाई 1993 को हुआ था. उन्होंने साल 2010 में क्लीन एंड क्लीयर फ्रेश फेस ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था. इसके दो साल बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.उन्होंने साल 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म का नाम तेलीकेड़ा बोल्लु था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास चर्चा हासिल नहीं की थी. वे अब तक पांच फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

साल 2013 में वे फिल्म उद्धायम एन एच 24 में नजर आईं थीं. ये फिल्म एक तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसके साथ मणिमरण ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी. फिल्म उद्धायम एनएच4 अश्रिता के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी. इस फिल्म को पॉपुलर डायरेक्टर स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर वेत्रीमारन ने लिखा था और इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही साथ दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!