कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अब निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ सीतारमण कह दिया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह को घुपैठिया बताने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और विवादित बयान दे दिया है। सोमवार को लोकसभा में कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ सीतारमण बता दिया। कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का विरोध कर इससे होने वाले नुकसान गिना रहे थे। इस दौरान अधीर रंजन ने कहा,हम आपका सम्मान करते हैं, लेकिन कभी-कभी मुझे आपको निर्मला सीतरमण की बजाय निर्बला सीतारमण कहने का मन करता है,क्योंकि आप मंत्री पद पर तो हैं, लेकिन जो आपके मन में है वह कह भी नहीं पाती हैं। इस विवादित बयान के एक दिन पहले अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी का विरोध कर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया था। उन्होंने कहा था कि वे गुजरात से आकर दिल्ली में बस गए हैं। सोमवार को संसद में अधीर रंजन चौधरी के बयान पर जमकर हंगामा हुआ।
इसके पहले कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बारे में बताते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर को ध्यान में रखते हुए, ये संकेत देखते हुए कि कई कॉर्पोरेट और मल्टिनैशनल कंपनियां चीन से बाहर निकलेंगी, हमने जल्दी से कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा केवल उन्हीं को मिलने वाला है, जो पहले से ही फायदे में हैं। इससे सुस्ती की सामना कर रही अर्थव्यवस्था को कोई फायदा नहीं होने वाला है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!