शीतकालीन सत्र : सदन में महाराष्‍ट्र मुद्दे पर जोरदार हंगामा

संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन यानी सोमवार को लोकसभा में महाराष्‍ट्र में मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. महाराष्ट्र का मामला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि मैं एक सवाल पूछना चाहता था लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं…लोकतंत्र की हत्या हुई है…

लोकसभा की कार्यवाही आज जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के सांसद जोर-जोर से ‘संविधान की हत्या बंद करो, बंद करो’ नारे लगाने लगे. वहीं, राज्यसभा में भी महाराष्‍ट्र मामले की गूंज सुनाई दी. विपक्षी दल के सांसद नारे लगाने लगे. हंगामे के कारण राज्यसभा अध्‍यक्ष वैंकया नायडू ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इधर,कांग्रेस ने लोकसभा में महाराष्ट्र मुद्दे पर हंगामे के दौरान अपनी दो महिला सांसदों के साथ धक्कामुक्की का आरोप लगाया. इधर, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में हंगामे के दौरान मार्शलों ने पार्टी की दो महिला सांसदों के साथ ”धक्कामुक्की” की. चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवादददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिम्मेदार मार्शलों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसा सदन में हमने कभी नहीं अनुभव नहीं किया था. हमारी दो महिला सांसदों ज्योति मणि और राम्या हरिदास के साथ मार्शलों ने सदन में धक्कामुक्की की. ज्योति मणि ने कहा कि यह दुखद है कि राम्या हरिदास और मेरे साथ सदन में धक्कामुक्की की गयी. हमने इस बारे में स्पीकर के समक्ष शिकायत की है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!