सुप्रीम कोर्ट में इस साल तीसरी बार अवकाश के दिन हुई सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की साझा याचिका पर रविवार को हुई सुनवाई अवकाश के दिन विशेष सुनवाई का तीसरा मामला बन गया। तीनों ने शनिवार को ही महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम के तौर पर शपथ दिलाने के निर्णय को रद्द करने की साझा प्रार्थना की थी।साथ ही जल्द से जल्द शक्ति परीक्षण करवाने का निवेदन किया था ताकि विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकी जा सके। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने शनिवार को ही सुनवाई का दिन तय कर दिया था।

इसी साल के पहले दो मामले

9 नवंबर- सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-अयोध्या विवाद पर शनिवार को अपना ऐतिहासिक निर्णय सुनाया और समस्त 2.77 एकड़ भूमि रामलला की मानी। इस दिन भी शनिवार था।
20 अप्रैल- शनिवार को हुई इस विशेष सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर कोर्ट की ही पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोपों के मामले में सुनवाई हुई थी।

मध्य रात्रि में चली सुनवाई

– मई 2018 में भी सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका पर कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के मामले को सुना।
– 29 जुलाई 2015 में याकूब मेमन को फांसी की सजा रुकवाने के लिए दायर याचिका पर मध्यरात्रि में सुनवाई हुई। 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब को अगली सुबह छह बजे फांसी होनी थी।
– 1998 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विश्वास मत साबित करने को लेकर दायर याचिका पर मध्यरात्रि में सुनवाई हुई। इसमें तय होना था कि कल्याण सिंह और जगदम्बिका पाल में से किसके पास बहुमत है।

– 1985 में फेरा कानून में आरोपी उद्यमी एमएल थापर की जमानत के लिए चीफ जस्टिस ईएस वेंकटरमैया को आधी रात में जगाया गया था। थापर को आरबीआई की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था, उन्हें दी गई जमानत के आदेश पर काफी प्रश्न उठाए गए थे।

– अयोध्या में राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद छह व सात दिसंबर 1992 की रात जस्टिस एमएन वेंकटचलैया के आवास पर सुनवाई चली। ढांचा गिराए जाने के बाद एक पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी। जस्टिस वेंकटचलैया ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे।

– रंगा-बिल्ला मामले में भी फांसी रोकने के लिए दायर याचिका को मध्यरात्रि को चीफ जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में बनी पीठ ने सुना था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!