सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया, 88.39% बच्चे पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज 13 मई को रिजल्ट जारी हुए हैं। पिछले साल भी 13 मई को रिजल्ट आए थे। 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? बोर्ड की ओर से इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर और उमंग ऐप से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुए थे एग्जाम?
बता दें कि 15 फरवरी 2025 को 12वीं के एग्जाम शुरू हुए थे, जो 4 अप्रैल तक चले थे। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म हुई थीं। साल 2024 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2238827 छात्रों ने दी थी। इनमें से 2095467 छात्र पास हुए थे, जिनकी प्रतिशतता 93.60% छात्र पास हुए। 12वीं के एग्जाम में 1621224 छात्रों ने दिए थे, जिनमें से 1426420 (87.98%) बच्चे पास हुए थे। 7330 एग्जामिनेशन सेंटर्स पर 19299 स्कूलों के छात्रों ने एग्जाम दिया था।
इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अब स्टूडेंट्स निम्नलिखित वेबसाइट्स पर लॉगइन करके रिजल्ट देख सकते हैं।cbse.gov.incbseresults.nic.inresults.cbse.gov.incbseresults.nic.in
13 May 2025
12वीं के रिजल्ट में लड़कियां अव्वल
सीबीएसई के 12वीं के नतीजे आ गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 रहा। कुल परीक्षा परिणाम 88.39 प्रतिशत रहा है। 12वीं में 1704367 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 1692794 बच्चों ने एग्जाम दिया था। इनमें से 1496304 बच्चे पास हुए हैं।









