भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, MEA ने कहा अमेरिका का कोई रोल नहीं

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है। ऑपरेशन सिंदूर के चौथे दिन विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया है। विदेश सचिव ने बताया कि दोनों देशों के बीच शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर का ऐलान किया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि भारत ने अपनी शर्तों पर इस सीजफायर के लिए सहमति दी है।

क्या कहा विक्रम मिस्री ने?
विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे।’ विदेश सचिव ने कहा कि ‘सीजफायर के लिए दोनों देशों ने सीधी बात की है।’

एस जयशंकर ने क्या कहा?
इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी जताई सहमति
वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं।

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पहल?
भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, ‘अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और कौशल बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। दोनों देशों को इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पुष्टि
इस मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने पोस्ट में लिखा, पिछले 48 घंटे में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक समेत कई वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल संघर्षविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता और विवेक की सराहना करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!