चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी, बजे सायरन, घरों में रहने की हिदायत, दिल्ली में भी बढ़ी सुरक्षा

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच इस वक्त की बड़ी खबर आई है। चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन पूरे शहर में बज रहे हैं। एयरफोर्स स्टेशन को एयर वॉर्निंग दी गई है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की हिदायत दी है। मोहाली में भी अलर्ट है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐतिहासिक इमारतों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।बता दें कि गुरुवार रात भी हमले की आशंका को देखते हुए चंडीगढ़ में ब्लैक आउट किय़ा गया था। वहीं बुधवार रात को भी चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई इलाकों में मिसाइल अटैक की नाकाम कोशिश की गई थी।

पाकिस्तान की तरफ से बीती रात को अवंतीपूरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, जालंधर, आदमपुर, भंटिंडा, चंडीगढ़, नाल, पठानकोट, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया गया. हालांकि, सीमा पर ही इन मिसाइल को मार गिराया गया था।

सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के पास बनाई नई चौकी
सुरक्षा मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक और चौकी बना दी है। यह चौकी एयरपोर्ट के पास बहलाना में बनाई गई है। इसमें औद्याेगिक क्षेत्र थाने से सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा दो एएसआई और 15 सिपाहियों को बहलाना चौकी में तैनात किया गया है। इसमें सेक्टर-17 थाने से एएसआई सुरजीत सिंह, जिला सेल से एएसआई (एलआर) अवतार सिंह, सेक्टर -17 थाने से सिपाही सुरिंदर पाल, सेक्टर- 3 थाने से संजीव कुमार, सेक्टर- 39 थाने से अमित कुमार, इंडस्टि्रयल एरिया थाने से मस्कान, मिनाक्सी और राजीव, सेक्टर-36 थाने से सिपाही संदीप कुमार, सेक्टर-31 थाने से लविश, हल्लोमाजरा चौकी से अनिल, सेक्टर 34 थाने से मनीश, प्रिती और संजय, सेक्टर 43 बस स्टैंड चौकी से कमलजीत कौर, बापूधाम चौकी से रितू बाला, मौलीजागरां थाने से हरभजन कौर को लगाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!