पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के कारण दिल्ली में हाई अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद द्वारा जम्मू और पंजाब में कई स्थानों पर हमले किए जाने के बाद भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के F-16 और दो JF-17 विमानों को मार गिराया। सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंदर उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को भी मार गिराया। यह हमला पाकिस्तान की सीमा में हुआ। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया और अखनूर में एक ड्रोन को मार गिराया गया। पुंछ में दो कामिकेज़ ड्रोन को भी मार गिराया गया।

बात करें अगर देश की तो पूरा देश इस वक्त हाई अलर्ट पर हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली में हाई अलर्ट किया गया है और शहर के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ‘इंडिया गेट’ पर सैर-सपाटा करने वालों को वहां से हटने के लिए कहा गया और वहां यातायात नियंत्रित किया गया। पुलिस ने घोषणा की कि लोग इंडिया गेट का क्षेत्र खाली कर दें। हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि सड़कों को खाली रखना रोजमर्रा का चलन है।

नयी दिल्ली के उपायुक्त देवेश महला ने कहा, ‘‘इसमें कुछ भी नया नहीं है। कोई भी कल आ सकता है और इसे देख सकता है।’’ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जिला मजिस्ट्रेट किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने अधीनस्थों के साथ बैठकें कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस सतर्क और सक्रिय रहेगी। रात की निगरानी बढ़ा दी गई है। हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात करेंगे।’’

देर शाम जारी आदेश में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेश तक छुट्टी पर जाने पर रोक लगा दी है। नयी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की गई।

पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वे त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का विश्लेषण कर रहे हैं और किसी भी तरह की खामियों की पहचान कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी जोन के विशेष आयुक्त सभी 15 जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!