MP में गिरे ओले, गरज-चमक के साथ बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, पारा 10 डिग्री लुढ़का

मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में इन दिनों ओले, बारिश और आंधी का दौर चल रहा है. बीते दिन मध्य प्रदेश के छतरपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, डिंडौरी, विदिशा, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई. वहीं राजधानी भोपाल में भी बूंदाबांदी देखने को मिला. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने कई में लू का अलर्ट जारी किया है. हालांकि 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है. 

MP के इन जिलों में बारिश के साथ ओले का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल,  सिंगरौली, सागर और देवास में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादल छा सकते हैं. हालांकि इन जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा.

MP के कई जिलों में हुई बारिश

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चल रहा है. जबलपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई. भोपाल में बूंदाबांदी देखने को मिला.

10 डिग्री लुढ़का नौगांव में पारा

IMD के अनुसार, छतरपुर के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया. यहां शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस था, जो लुढ़ककर रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. इसके अलावा छिंदवाड़ा में 4 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 6 डिग्री सेल्सियस, सिवनी में 2 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 3.4 डिग्री सेल्सियस  की गिरावट रिकॉर्ड की.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!